उत्तराखंड: में कमजोर तबके की आर्थिक तरक्की के लिए कार्य किया सरकार ने, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की पति की पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सहभागीदार बनाने का निर्णय भी लिया
• कमजोर तबके की आर्थिक तरक्की के लिए कार्य किया सरकार नेः त्रिवेंद्र
• रुरल ग्रोथ सेंटर के जरिए महिलाओं को आर्थिक ताकत देने का कार्य किया
• पति की पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सहभागीदार बनाने का निर्णय लिया
• स्कूलों में 93 फीसदी फैकल्टी देने का कार्य किया
• डोईवाला में दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश के कमजोर लोगों की आर्थिक तरक्की के लिए कार्य किया। महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए रूरल ग्रोथ सेंटर स्थापित किए गए। इसके जरिए महिलाएं स्वावलंबन के साथ ही आर्थिक रुप से मजबूत हो रही हैं। पति की पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सहखातेदार बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजदूगी में भाजपा की विचारधारा और री...









