Saturday, March 28News That Matters

Uncategorized

उत्तराखंड:  में  यहा खाई में गिरी कार, SDRF द्वारा किया गया सकुशल रेस्क्यू

उत्तराखंड: में यहा खाई में गिरी कार, SDRF द्वारा किया गया सकुशल रेस्क्यू

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी
उत्तराखंड: में यहा खाई में गिरी कार, SDRF द्वारा किया गया सकुशल रेस्क्यू   17 अगस्त 2021 को SDRF की पोस्ट श्रीनगर में प्रभारी मुख्य आरक्षी भगत कंडारी को थाना श्रीनगर से सूचना प्राप्त हुई है कि खिरसु रोड पर बलोड़ी ग्राम मे एक गाडी गिरने कि सूचना है.   सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरण तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर एक आल्टो 800 कार गहरी खाई में गिरी हुई थी व कार में सवार मदद के लिए आवाज़ दे रहे थे। SDRF द्वारा बिना समय गवाए ,तुरंत 150 मी गहरी खाई में उतर दो लोगों को घायल अवस्था में रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से निकाल कर उपचार हेतु 108 से अस्पताल भेजा गया।     कार सवार किसी आवश्यक कार्य से कीर्तिनगर से ख़िरसु जा रहे थे कि अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। कार सवार व्यक्तियों का विवरण निम्न है- 1 विमला उम्र...
उत्तराखंड: 18, 19 व 20 को   मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया  भारी बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड: 18, 19 व 20 को मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
उत्तराखंड: 18, 19 व 20 को मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट     मौसम विभाग ने राज्य के नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, चमोली व देहरादून के लिए 18, 19 व 20 में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में इसके बाद बारिश में तेजी आने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 को नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश व तीव्र बौछार पड़ सकती हैं। गढ़वाल मंडल के भी कुछ जिलों में बारिश संभावित है। 19 को नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, चमोली व देहरादून में कहीं कहीं तीव्र बौछार, भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। 20 को भी राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में तीव्र बौछार, भारी से बहुत बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें स...
वीकेंड पर तीर्थनगरी में वाहनों का लगा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

वीकेंड पर तीर्थनगरी में वाहनों का लगा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार
वीकेंड पर तीर्थनगरी में वाहनों का लगा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन   ऋषिकेश। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तीर्थनगरी में सैलानियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। यहां संचालित होटल और कैंप पर्यटकों से पैक हो गए हैं। क्षेत्र में सैलानियों की भीड़ देख स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने से नेपालीफार्म से लेकर तपोवन तक दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।   शनिवार को मुनिकीरेती, तपोवन, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला और ऋषिकेश क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। यहां संचालित होटल पर्यटकों से फुल हो गए हैं। इसके अलावा शिवपुरी, तपोवन, बैरागढ़, मोहनचट्टी, फूलचट्टी, घट्टूगाड़, नैल आदि जगहों पर संचालित कैप सैलानियों से भर गए हैं। पर्यटकों की आवाजाही से नेपालीफार्म से श्यामपुर चौकी दिनभर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। बढ़ती गरमी और उमस से स्थानीय लो...
उत्तराखंड:जाने कैसे उत्पाती बंदरों की वजह से गंगा में बहे दो युवक

उत्तराखंड:जाने कैसे उत्पाती बंदरों की वजह से गंगा में बहे दो युवक

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, पहाड़ की बात
उत्तराखंड:जाने कैसे उत्पाती बंदरों की वजह से गंगा में बहे दो युवक     ऋषिकेश बता दे कि थाना मुनिकीरेती अंतर्गत सच्चाधाम आश्रम के समीप गंगा किनारे बैठे लखनऊ के छह दोस्तों में से दो दोस्त गंगा में बह गए। फिर दोस्तों को गंगा में बहता देख अन्य दोस्तों में चीखपुकार मच गई। दोस्तों की चीखपुकार सुन स्थानीय एक युवक ने वहां से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति को सकुशल बचा दिया। लेकिन तब तक दूसरा व्यक्ति गंगा की तेज धाराओं में ओझल हो चुका था वही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ के जवानों ने गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन व्यक्ति का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया था जानकारी है कि लखनऊ के छह दोस्त शनिवार को मुनिकीरेती पहुंचे। ओर कल शाम सभी दोस्त सच्चा धाम आश्रम के समीप गंगा किनारे बैठे हुए थे। इस दौरान आसपास क्षेत्र में घूम रहे उत्पाती बंदरों ने उन्हें परेशान कर दिया। बंदरों से बच...
उपनल कर्मचारी महासंघ करेगा हल्ला बोल  , नही बनी बात तो  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व  हरक सिंह रावत के घर के बाहर हुवा  धरने   का  एलान

उपनल कर्मचारी महासंघ करेगा हल्ला बोल , नही बनी बात तो कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व हरक सिंह रावत के घर के बाहर हुवा धरने का एलान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों  आज  मंत्री  डॉ हरक सिंह रावत ओर   मंत्री गणेश जोशी   से जाकर मिले,  मीडिया को प्रदेश महामंत्री हेमंत सिंह रावत ने बताया कि   मंत्री गणों  को ज्ञापन सौंपा गया है  जिसमें  क्रम में समस्त पदाधिकारियों द्वारा  मंत्री गणों को अवगत करवाया गया है कि आप दोनों मंत्रियों के आश्वासन में उपनल कर्मचारियों ने आंदोलन खत्म किया था परंतु आज तक उपनल कर्मचारियों का मामला उप समिति द्वारा कैबिनेट में नहीं लाया गया अगर आगामी कैबिनेट में उपनल कर्मचारियों का मामला नहीं आता है तो 17 अगस्त 2021 को  मंत्री गणेश जोशी   एवं 18 अगस्त 2021 को   मंत्री डॉ हरक सिंह रावत  के यहां जाकर प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी धरना प्रदर्शन करेगी साथ ही अगर उपनल कर्मचारियों का मामला नहीं आता है तो विधानसभा सत्र में समस्त उपनल कर्मचारियों के साथ विधानसभा घेराव भी किया जाएगा, इस दौरान कुशाग्र जो...
मुख्यमंत्री ने कहा जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें  खुद का करें आंकलन, एकाग्रता के साथ जीवन में आगे बढ़ें

मुख्यमंत्री ने कहा जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें खुद का करें आंकलन, एकाग्रता के साथ जीवन में आगे बढ़ें

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*जब सीएम हो साथ तो बन जाये हर बात* *मुख्यमंत्री ने छात्रों से किया वर्चुवली  संवाद* *मुख्यमंत्री ने कहा जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें*  *खुद का करें आंकलन, एकाग्रता के साथ जीवन में आगे बढ़ें।* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में ‘‘जब सीएम हो साथ तो बन जाए हर बात’’ कार्यक्रम के तहत जनपद उधमसिंह नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों से वर्चुवली संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उनसे जीवन में सफलता के लिए अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने को कहा।    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी युवाशक्ति देश की ताकत है। युवा समय का बेहतर सदुपयोग कर जीवन में सफलता के सोपान प्राप्त कर सकते हैं। बीता हुआ समय लौटकर नहीं आता है, इसलिये समय के साथ चलकर उसकी उपयोगिता को समझना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को जीवन में सफलता के लिये संकल्प लेने की स...
दुखद ख़बर अल्‍मोड़ा में सड़क धंसने से कार मलबे में समाई, एक की मौत, दो बच्‍चों समेत तीन की हालत गंभीर

दुखद ख़बर अल्‍मोड़ा में सड़क धंसने से कार मलबे में समाई, एक की मौत, दो बच्‍चों समेत तीन की हालत गंभीर

उत्तराखंड, Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, पहाड़ की बात
 दुखद ख़बर अल्‍मोड़ा में सड़क धंसने से कार मलबे में समाई, एक की मौत, दो बच्‍चों समेत तीन की हालत गंभीर   अल्‍मोड़ा के सल्ट ब्‍लॉक के नानणकोटा बस स्टैंड के पास सड़क धंसने से कार मलबे के साथ खाई में समा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। तीन को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं जो भाई बहन हैं।   क्वैरला डभरा आंतरिक सड़क पर सोमवार की सुबह नानणकोटा बस स्टैंड के पास भूधसाव हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही कार डी एल 8सी क्यू 0961 मलबे के साथ खाई में जा गिरी। कार चालक देवेंद्र सिंह बंगारी (48) पुत्र बचे सिंह निवासी डभरा गांव (सल्ट विकासखंड) इनलो से क्वैरला जा रहे थे। वाहन में तीन लोग और बैठे थे। दुर्घटना का पता लगते ही राजस्व उपनिरीक्षक पंकज फर्त्याल, कुबेर सिंह मेहरा, राजेंद्र प्रसाद व शुभम सिंह आदि मौक...
महाभारत एवं रामायण सर्किट के विकास को केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री से मिले महाराज , असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती पुनः शुरू की जाए बोले  महाराज

महाभारत एवं रामायण सर्किट के विकास को केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री से मिले महाराज , असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती पुनः शुरू की जाए बोले महाराज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*महाभारत एवं रामायण सर्किट के विकास को केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री से मिले महाराज* *असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती पुनः शुरू की जाएः महाराज* *देहरादून एवं हल्द्वानी में लड़कियों के भर्ती हेतु लगे कैंप* देहरादून /दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री   सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री । अजय भट्ट से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर महाभारत और रामायण सर्किट के बारे में विस्तृत चर्चा की। राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ महाभारत और रामायण सर्किट के विकास को लेकर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री   सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री   अजय भट्ट से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। केंद्र...
लखेड़ा की मांग पर मुख्यमंत्री धामी की हामी : गौचर,गैरसैण के अस्पतालों में शीघ्र तैनात होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर,   मुख्यमंत्री ने दिए  स्वास्थ्य सचिव  को निर्देश

लखेड़ा की मांग पर मुख्यमंत्री धामी की हामी : गौचर,गैरसैण के अस्पतालों में शीघ्र तैनात होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, मुख्यमंत्री ने दिए स्वास्थ्य सचिव को निर्देश

Featured, Uncategorized, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
लखेड़ा की मांग पर मुख्यमंत्री धामी की हामी गौचर,गैरसैण के अस्पतालों में शीघ्र तैनात होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर अब पहाड़ नही रहेगा बीमार क्योकि चमोली जिले के गौचर और गैरसैण के अस्पतालों में शीघ्र तैनात होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर @ *भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात।* *मुख्यमंत्री ने दिए सचिव स्वास्थ्य को निर्देश* *रेडियोलॉजिस्ट, महिला रोग, अस्थि रोग, बाल रोग, हृदय रोग, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ सहित विशेषज्ञ फिजीशियन की मांग की।* *भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा ने मुख्यमंत्री। पुष्कर सिंह धामी से भेंटकर गौचर और गैरसैण (जनपद चमोली) के अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती के संबंध में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने हेतु सचिव स्वास्थ्य को निर्देश जारी क...
बड़ी ख़बर यहाँ हो गया जिला सहकारी बैंक में डेढ़ करोड़ का घोटाला, मामले में दो क्लर्क सस्पेंड

बड़ी ख़बर यहाँ हो गया जिला सहकारी बैंक में डेढ़ करोड़ का घोटाला, मामले में दो क्लर्क सस्पेंड

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर अपराध जगत से
बड़ी ख़बर यहाँ हो गया जिला सहकारी बैंक में डेढ़ करोड़ का घोटाला, मामले में दो क्लर्क सस्पेंड   (ऊधमसिंह नगर) रुद्रपुर : जिला सहकारी बैंक की मझोला शाखा में करोड़ों के एफडी व आरडी घोटाले में बैंक प्रबंधन ने सोमवार को क्लर्क पंकज पांडे व रणधीर स‍िंह को सस्पेंड कर दिया। मामले के मुख्य आरोपित तत्कालीन शाखा प्रबंधक मोहम्मद शकील की पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में उनके पीएफ से धन निकासी व पेंशन पर रोक लगाते हुए डीसीबी के उप महाप्रबंधक राम यज्ञ तिवारी की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है।   प्रबंधक पीलीभीत में रहते थे। लोगों ने शकील से बैंक में खाते खुलवाकर एफडी और आरडी करा ली। प्रबंधक ने इन लोगों से न तो फार्म भरवाया और न ही खाते बैंक में ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज किए। घर से ही एफडी कर सर्टिफिकेट व पासबुक जारी कर दीं। कुछ माह पहले शकील का ट्रांसफर चीनी मिल...