उत्तराखंडः होर्डिंग चोर गिरोह का पर्दाफाश, बीटेक और ITI के छात्र ऐसे दें रहे थे वारदात को अंजाम
रुड़की। पुलिस ने सड़क किनारे लगे होर्डिंग चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने लोडर में लदे कई होर्डिंग बरामद किए हैं। पुलिस अन्य माल बरामद करने के लिए कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। हार्डिंग चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपित पढ़े लिखे हैं। पुलिस ने बताया कि एक आरोपित अमित ने बीटेक कर रखी है। इसका दोस्त सलमान आइटीआइ कर चुका है। दोनों नौकरी करने के बजाये चोरी की घटना को अंजाम देने में लगे थे।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी सत्यप्रकाश की रेशु एडवरटाइजिंग और पी एंड एन एडवरटाइजिंग कंपनी है। इस कंपनी के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह पर सड़क किनारे होर्डिंग से लगे हैं। पिछले कुछ समय से रुड़की और आसपास के क्षेत्र में सड़क किनारे लगे होर्डिंग चोरी हो रहे थे। कंपनी के अधिकारी चोरी करने वाले गिरोह के नजर रखे हुए थे। शनिवार को कंप...









