लक्सर :डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में एक बाराती की मौत हो गई।तथा चार बाराती गम्भीर रूप से घायल हो गए।
लक्सर: हरिद्वार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहा लक्सर कोतवाली इलाके के अकौढा खुर्द गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब बारात डीजे के रीमिक्स गानों के साथ दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची थी। डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में एक बाराती की मौत हो गई।तथा चार बाराती गम्भीर रूप से घायल हो गए।
दरअसल, मामला बुधवार दोपहर का है, जब हरिद्वार के थाना कलियर इलाके के मोहम्मद पुर पांडा गांव से अनिल पुत्र पवन की बारात लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकौढा खुर्द गांव में अतर सिंह के घर गई थी। बारात बड़े ही धूमधाम से दरवाजे पर पहुंची जहां पर स्थानीय युवक व डीजे संचालक के बीच डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने डीजे संचालक पर हमला बोल दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।
घायल डीजे संचालक को बचाने जब अन्य बाराती पहुंचे तो हमलावरों ने...









