Saturday, August 29News That Matters

Uncategorized

बड़ी खबरः उत्तराखंड पुलिस ने कर्नल अजय कोठियाल को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

बड़ी खबरः उत्तराखंड पुलिस ने कर्नल अजय कोठियाल को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

Uncategorized
कर्नल कोठियाल की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण,देश के सच्चे सिपाही हैं कर्नल कोठियाल - मनीष सिसोदिया,डिप्टी सीएम,दिल्ली आज आप पार्टी के सीएम आवास कूच के दौरान पुलिस से तीखी नोक झोंक होने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने आप के वरिष्ट नेता, कर्नल अजय कोठियाल समेत सैकड़ों पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जिसके बाद इस घटना की निंदा करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया और कहा, कर्नल अजय कोठियाल देश के सच्चे सिपाही हैं,जिन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय सेना को दिया लेकिन पुलिस द्वारा सच्चे सिपाही को गिरफ्तार करना दुर्भाग्यपूर्ण है। "कर्नल अजय कोठियाल जी को भाजपा की सरकार ने गिरफतार कर लिया है। ये बहुत ही शर्म की बात है। उनका गुनाह, उन्होंने उत्तराखंड की जनता के लिए 24 घंटे मुफ्त बिजली मांगी। "अपनी गिरफ्तारी पर , प्रतिक्रिया देते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि, उन्होने देश...
नैनीताल: संदिग्ध परिस्थितियों में हाईकोर्ट कर्मचारी की मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल ..जांच में जुटी पुलिस

नैनीताल: संदिग्ध परिस्थितियों में हाईकोर्ट कर्मचारी की मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल ..जांच में जुटी पुलिस

Uncategorized
नैनीताल। हाईकोर्ट कंपाउंड क्षेत्र में रहने वाले चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत कर्मचारी की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई।जिनका शव उनके आवास में संदिग्ध अवस्था पाए गया। स्थानीय लोगों ने उनके शव को जमीन पर पड़ा देखा जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट क्षेत्र परिसर में रहने वाले चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत प्रकाश जोशी अपने आवास में ही सन्दिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था मे पाए गए। काफी देर तक जब प्रकाश जोशी घर से बाहर नही आये तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन दूसरी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नही हुई। अनहोनी होने की आशंका पर पड़ोसियों ने दरवाजे को खोला तो प्रकाश जोशी अपने कमरे में बेसुध पड़ा हुआ था। जिसके बाद पड़ोसियों द्वारा उसे तत्काल बीड़ी पांडे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों न...
उत्तराखंड में मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी भर्ती के अब बदल जाएंगे मानक, जानिए अब कैसे भरे जाएंगे रिक्त पद

उत्तराखंड में मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी भर्ती के अब बदल जाएंगे मानक, जानिए अब कैसे भरे जाएंगे रिक्त पद

Uncategorized
उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की कमी दूर करने को सेवा नियमावली में संशोधन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विधानसभा में विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।  रावत ने मेडिकल कॉलेज फैकल्टी भर्ती में अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष होने के कारण अनुभवी चिकित्सकों की तैनाती न होने पर, सेवा नियमावली में जरूरी बदलाव करने को कहा। साथ ही उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती और सभी मेडिकल कॉलेजों को हर दिन मेडिकल बुलेटिन जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पिथौरागढ़ व हरिद्वार में स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का भूमि पूजन 15 अगस्त से पहले व नवंबर से  अल्मोड़ा और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू करने को कहा। बैठक में महाधिवक्ता  एसएन बाबुलकर, सचिव स्वास्थ्य पंकज पांडे, कुलपति एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय प्रो. हेमचंद्र, उत्तराखंड चिकित्सा सेव...
वन मंत्री हरक सिंह रावत ने की बड़ी घोषणा,  रोजगार सहित मिलेगी अब ये सुविधा… पढ़े रिपोर्ट

वन मंत्री हरक सिंह रावत ने की बड़ी घोषणा, रोजगार सहित मिलेगी अब ये सुविधा… पढ़े रिपोर्ट

Uncategorized
राज्य की सक्रिय 4 हजार वन पंचायतों/इको समितियों के खाते में न्यूनतम 1 लाख की धनराशि डाली जाएगी जिससे वनाग्नि पर रोक लगेगी साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।* आज दिनाक 09.07.2021 को मा० वन एवं वन्य जीव , पर्यावरण मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत जी ने वन विभाग के मंथन सभागार में वन अधिकारियों की बैठक ली, बैठक में वन विकास से सम्बंधित योजनाए, सेवा नियमावली, पदोन्नति में शिथिलीकरण एवं अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में अधिकारियों द्वारा वनों के विकास से सम्बंधित योजनाए , रिक्त पदों की जानकारी एवं अन्य कार्यो का विवरण मा० मंत्री जी के समक्ष रखा। मा० मंत्री जी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जंहा भी खाली पद हो उन्हें जल्द से जल्द भरे जाने की प्रक्रिया पूरी करें साथ ही योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय मे पूरा कर ले।मा० मंत्री जी द्वारा बैठक में कहा कि वनों के विकास , सरक्...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में अब घोड़े-खच्चरों के मल-मूत्र से बनेगी बिजली और बायोगैस यहां लगेगा प्लांट  पूरी ख़बर अंदर है

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में अब घोड़े-खच्चरों के मल-मूत्र से बनेगी बिजली और बायोगैस यहां लगेगा प्लांट  पूरी ख़बर अंदर है

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में अब घोड़े-खच्चरों के मल-मूत्र से बनेगी बिजली और बायोगैस यहां लगेगा प्लांट  पूरी ख़बर अंदर है जी हा तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम तक पहुंचने वाले घोड़ों और खच्चरों का मल-मूत्र अब मंदाकिनी नदी को मैला नहीं करेगा इससे अब बिजली, रसोई गैस और खाद तैयार की जाएगी इसके लिए यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में बायोगैस प्लांट और कंपोस्ट पिट स्थापित किए जाएंगे। इससे 15 घरों को बिजली और रसोई गैस मुहैया हो पाएगी। केंद्र सरकार की नमामि गंगे परियोजना के तहत गौरीकुंड में बायोगैस प्लांट लगाया जाएगा। इसमें घोड़े और खच्चरों के मल-मूत्र से बायोगैस तैयार की जाएगी और इससे 48 से 50 किलोवाट बिजली का उत्पादन होगा।   यह बिजली 15 घरों को सप्लाई की जाएगी। साथ ही इससे बाजार व पैदल मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें भी रोशन होंगी। यही नहीं, बायोगैस से 58 से 60 मीटर क्यूबिक रसोई गैस तैय...
सीएम योगी से आ रहे थे मिलकर उत्तराखंड तभी अचानक हो गया सड़क हादसा अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी और हरि गिरी की कार दुर्घटनाग्रस्त

सीएम योगी से आ रहे थे मिलकर उत्तराखंड तभी अचानक हो गया सड़क हादसा अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी और हरि गिरी की कार दुर्घटनाग्रस्त

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
हरिद्वार: एक सड़क हादसे में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी बाल-बाल बच गए. हादसा लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हुआ. नरेंद्र गिरी के साथ अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरी भी कार में सवार थे, तभी ये हादसा हुआ. गनीमत रही कि दोनों हादसे में बाल-बाल बच गए. बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि व महामंत्री महंत हरि गिरि गुरुवार की सुबह लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। पता चला है कि उनके वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में महंत हरि गिरि को हल्की चोट लगी है। साथ ही वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।   हादसे में इनोवा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. ये हादसा स्कूटर को बचाने के चक्कर में हुआ. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी और महामंत्री हरि गिरी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुल...
लक्सर :डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में एक बाराती की मौत हो गई।तथा चार बाराती गम्भीर रूप से घायल हो गए।

लक्सर :डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में एक बाराती की मौत हो गई।तथा चार बाराती गम्भीर रूप से घायल हो गए।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
लक्सर: हरिद्वार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहा लक्सर कोतवाली इलाके के अकौढा खुर्द गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब बारात डीजे के रीमिक्स गानों के साथ दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची थी। डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में एक बाराती की मौत हो गई।तथा चार बाराती गम्भीर रूप से घायल हो गए। दरअसल, मामला बुधवार दोपहर का है, जब हरिद्वार के थाना कलियर इलाके के मोहम्मद पुर पांडा गांव से अनिल पुत्र पवन की बारात लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकौढा खुर्द गांव में अतर सिंह के घर गई थी। बारात बड़े ही धूमधाम से दरवाजे पर पहुंची जहां पर स्थानीय युवक व डीजे संचालक के बीच डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने डीजे संचालक पर हमला बोल दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल डीजे संचालक को बचाने जब अन्य बाराती पहुंचे तो हमलावरों ने...
, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट.  आज इन जिलों में हो सकती  बारिश

, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट. आज इन जिलों में हो सकती बारिश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून, मसूरी सहित राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में देहरादून, पौड़ा गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं।विभागप...
यमकेश्वर विधानसभा की जनता के लिए तो द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ही विधायक है, आदमखोर बाघ को मारने की दिलाई परमिशन बोली जनता राणा जी ज़िंदाबाद

यमकेश्वर विधानसभा की जनता के लिए तो द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ही विधायक है, आदमखोर बाघ को मारने की दिलाई परमिशन बोली जनता राणा जी ज़िंदाबाद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
यमकेश्वर विधानसभा की जनता के लिए तो द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ही विधायक है आदमखोर बाघ को मारने की दिलाई परमिशन बोली जनता राणा जी ज़िंदाबाद जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा के द्वारीखाल ब्लॉक के कांडी गांव ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार का हमले आये दिन होता रहता है जिससे गांव वाले दहशत में है बीते मंगलवार की सुबह भी बाघ ने द्वारीखाल प्रखंड के अंतर्गत ग्राम कांडी में नेपालियों के डेरे में घुसकर एक व्यक्ति को बुरी तरह घायल कर दिया था बाघ ने टेंट में घुस कर वहां सो रहे वीर बहादुर (32 वर्ष) पर हमला कर दिया। गुलदार ने उससे टेंट से बाहर खींचने का प्रयास किया, लेकिन अन्य श्रमिकों ने शोर मचा दिया, जिसके बाद गुलदार टेंट से बाहर निकल जंगल की ओर भाग गया था फिर जैसे तैसे भाई की जान बच गई पर वो घायल भी हो गया वही इससे पहले ग्राम कांडी से सटे ग्रामसभा किनसुर के राजस्व ग्...
चलो भाई चलो दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब के लिए उत्तराखंड की बसों का संचालन

चलो भाई चलो दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब के लिए उत्तराखंड की बसों का संचालन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
...बता दे कि उत्तर प्रदेश ने आखिर उत्तराखंड और दिल्ली के लिए बस संचालन की मंजूरी दे दी। अब उत्तराखंड के सभी बस डिपो से उत्तर प्रदेश के शहरों समेत दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए बस संचालन शुरू हो गया है। हालांकि, दोपहर बाद मिले आदेश के कारण लखनऊ, कानपुर, जयपुर जैसी कुछ बस सेवाएं संचालित नहीं हो सकीं, लेकिन यह सेवाएं आज से सुचारू होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश की मंजूरी के कारण उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के बीच भी बस संचालन नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब यह भी शुरू हो गया। रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश की मंजूरी के बाद पूरे उत्तराखंड से अंतरराज्यीय बस संचालन शुरू कर दिया गया है। अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर चरम पर होने के कारण उत्तर प्रदेश और हिमाचल सरकार ने अंतरराज्यीय बस संचालन पर रोक लगा दी थी। जिसके कारण उत्तराखंड से अंत...