Saturday, August 29News That Matters

Uncategorized

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश में कोविड-19 को नियंत्रित करने हेतु मुख्यमंत्री को कुछ सुझाव भी दिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश में कोविड-19 को नियंत्रित करने हेतु मुख्यमंत्री को कुछ सुझाव भी दिए।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, विपक्ष बोलता
  देहरादून 21 मई। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उनके कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान   अग्रवाल ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से रोकथाम एवं किये जा रहे प्रयासों से संबंधित विभिन्न विषयों पर वार्ता की।विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश में कोविड-19 को नियंत्रित करने हेतु मुख्यमंत्री को कुछ सुझाव भी दिए। भेंटवार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सम्पूर्ण प्रदेश में विशेषकर पर्वतीय जनपदों में टेस्टिंग व वैक्सीनेशन केंद्र बढ़ाने के साथ-साथ मेडिकल स्टाफ को बढ़ाये जाने, आरटी पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट आने तक जिनका भी टेस्ट हुआ है उनको होम आइसोलेशन में अनिवार्य रूप से रखे जाने, निजी चिकित्सालयों को भी यथाशीघ्र वैक्सीनेशन हेतु वैक्सीन के निर्धारित मूल्य के साथ अनुमति दिए जाने, कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव होने पर भी गंभीर रूप से सिंप्टोमेटिक ...
कुछ तो खास है पूर्व सीएम त्रिवेंद्र में जो कि जनप्रतिनिधि, नेता और विपक्षी दल भी अपना रहे उनके कार्यों को कर रहे उनकी मुहिम का अनुसरण

कुछ तो खास है पूर्व सीएम त्रिवेंद्र में जो कि जनप्रतिनिधि, नेता और विपक्षी दल भी अपना रहे उनके कार्यों को कर रहे उनकी मुहिम का अनुसरण

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*कुछ तो खास है पूर्व सीएम त्रिवेंद्र में जो कि जनप्रतिनिधि, नेता और विपक्षी दल भी अपना रहे उनके कार्यों को कर रहे उनकी मुहिम का अनुसरण।* ----––----------------------------------- आज हम बात करेंगे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की दूरदर्शी सोच की। वैसे तो हमेशा से ही जनप्रतिनिधि, नेता और विपक्ष दल उनके कार्यों का अनुसरण करते हैं, लेकिन कोरोना के इस संकटकाल में भी इस प्रकार के वाकये हमें देखने को मिल रहे हैं। गत दिनों प्रदेश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए जब पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने अपने विधायक निधि से एक करोड़ कोरोना से निपटने के लिए राहत कोष में देने की घोषणा की, ताकि यह राशि जरूरतमंदों के इलाज में काम आए। उसके पश्चात कई मंत्रियों, विधायकों ने यहां तक की लोकसभा सांसदों ने भी आगे आकर इस मुहिम में शामिल हुए और अपनी सांसद, विधायक निधि को देने की घोषणा की। कहीं ना कहीं किसी भी बड़...
चमोलीः लामबगड़ के पास उफान पर गदेरा, बीच गदेरे में फंसा ट्रक

चमोलीः लामबगड़ के पास उफान पर गदेरा, बीच गदेरे में फंसा ट्रक

Uncategorized, उत्तराखंड, चमोली, पहाड़ की बात
चमोली: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ के पास गदेरा उफान पर, बीच गदेरे में फंसा ट्रक फंस गया। गनीमत रही की चालक की जान बाल बाल बच गई। वहीं लगातार बारिश के चलते पड़गासी, पटुडी ललामबगड के परिवारों में दहशत का माहौल है। प्रशासन हालात पर नजर बनाये रखा है । चमोली जिले में मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश जारी है जिसके चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाम बागड़ के पास गधेरा उफान पर आ गया है बद्रीनाथ के लिए माल सप्लाई कर रहा एक ट्रक बीच गदेरे में फंस गया। जिसमें चालक और सह चालक ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। वहीं आसपास के गांव गजरे के उफान को देखते हुए दहशत में हैं।...
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा-गहरी खाई में गिरी कार, शिक्षक दंपती की मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा-गहरी खाई में गिरी कार, शिक्षक दंपती की मौत

Uncategorized
उत्तराखंड में मंगलवार सुबह पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। कुंडाधार के पास सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की तरफ जा गिरी। हादसे में कार में सवार शिक्षक दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। एसओ देवप्रयाग संदीप ने बताया कि पौड़ी के उज्याड़ी गांव के रहने वाले रविन्द्र सिंह उम्र 48 साल और उनकी पत्नी सुषमा देवी उम्र 44 साल आज सुबह अपनी मारुति कार से पौड़ी से देहरादून की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सबदरखाल में कुंडाधार के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे जा गिरी। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ग्रामीणों की मदद से दोनों लोगों को निकालकर उपचार के लिए देवप्रयाग अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को भी दे दी गई है।  ...
18 मई से प्रातः 6 बजे से 25 मई प्रातः 6 बजे तब कोविड कर्फ्यू का दूसरा चरण उत्तराखंड में लागू होगा।

18 मई से प्रातः 6 बजे से 25 मई प्रातः 6 बजे तब कोविड कर्फ्यू का दूसरा चरण उत्तराखंड में लागू होगा।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल
उच्च स्तरीय बैठक में कोविड कर्फ़्यू के सम्बंध में महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी। इस सम्बंध में पिछले कोविड कर्फ़्यू के दौरान व्यवहारिक कठिनाईयों को दूर किया गया। आगामी 18 मई से प्रातः 6 बजे से 25 मई प्रातः 6 बजे तब कोविड कर्फ्यू का दूसरा चरण लागू होगा। शादी समारोह में अधिकतम 20 लोगों अनुमति होगी और 72 घन्टे पूर्व RTPCR टेस्ट अनिवार्य होगा। मरीज के तीमारदारों को आने जाने के लिये डॉक्टर की पर्ची ही कोविड कर्फ्यू मान्य होगा। अंत्येष्ठि में शामिल लोगों को अनुमन्य 20 लोगो को कर्फ्यू पास अनिवार्य रूप से दिया जाएगा। हेल्थ इमरजेंसी और परिजन मृत्य के मामले में e pass आवेदन पर दिया जाएगा। बैक के अनुरोध पर बैंक अवधि 10 बजे से 2 बजे दिन कार्यविधि की गई। यही व्यवस्था राज्य कर्मचारी वित्त संस्थान पर भी लागू होगी। हरिद्वार अस्थि विसर्जन 4 व्यक्ति की अनुमन्...
उत्तराखंडः होर्डिंग चोर गिरोह का पर्दाफाश, बीटेक और ITI के छात्र ऐसे दें रहे थे वारदात को अंजाम

उत्तराखंडः होर्डिंग चोर गिरोह का पर्दाफाश, बीटेक और ITI के छात्र ऐसे दें रहे थे वारदात को अंजाम

Uncategorized
रुड़की। पुलिस ने सड़क किनारे लगे होर्डिंग चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने लोडर में लदे कई होर्डिंग बरामद किए हैं। पुलिस अन्य माल बरामद करने के लिए कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। हार्डिंग चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपित पढ़े लिखे हैं। पुलिस ने बताया कि एक आरोपित अमित ने बीटेक कर रखी है। इसका दोस्त सलमान आइटीआइ कर चुका है। दोनों नौकरी करने के बजाये चोरी की घटना को अंजाम देने में लगे थे। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी सत्यप्रकाश की रेशु एडवरटाइजिंग और पी एंड एन एडवरटाइजिंग कंपनी है। इस कंपनी के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह पर सड़क किनारे होर्डिंग से लगे हैं। पिछले कुछ समय से रुड़की और आसपास के क्षेत्र में सड़क किनारे लगे होर्डिंग चोरी हो रहे थे। कंपनी के अधिकारी चोरी करने वाले गिरोह के नजर रखे हुए थे। शनिवार को कंप...
“राष्ट्रीय डेंगू दिवस”: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनता से अपील, डेंगू से करे बचाव

“राष्ट्रीय डेंगू दिवस”: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनता से अपील, डेंगू से करे बचाव

Uncategorized
देहरादूनः गर्मी एवं मानसून सीजन को देखते हुए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनता से सावधान व जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि गर्मी एवं मानसून सीजन आते ही डेंगू बीमारी सामने आने लगती है। यह बीमारी जरूर है किन्तु इसका सहज इलाज उपलब्ध है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि सतर्कता और सावधानी से ही हम डेंगू को मात दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि गत वर्षों में जिस प्रकार सभी के सहयोग, सावधानी व जागरूकता के चलते डेंगू को नियंत्रित किया गया उसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। आपको बता दें कि पिछले वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशभर में "हर रविवार, सुबह 9:00 बजे,15 मिनट डेंगू पर वार" अभियान को चलाया गया था, इस अभियान की शुरुआत स्वयं उन्होंने मुख्यमंत्री आवास से की और जनता से अपील की थी कि वो भी इस अभियान से जुड़कर 15 मिनट निकालकर घर तथा घर के आस-पास साफ पानी को इकट्ठा ना होने दें। इस...
उत्तराखंड में बढ़ते संक्रमण ने बढ़ाई चिंता, मंत्री हरक ने गुजरात से मंगाई ऑक्सीजन

उत्तराखंड में बढ़ते संक्रमण ने बढ़ाई चिंता, मंत्री हरक ने गुजरात से मंगाई ऑक्सीजन

Uncategorized
देहरादून: उत्तराखंड राज्य में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे संक्रमण के मामले ने सरकार की चिंताओं को बढ़ा दिया है। चिंता इस बात की है कि किस तरह से राज्य सरकार प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति कर सकें। इसके लिए विधायक से लेकर मंत्री तक सभी अपने संबंधों का इस्तेमाल कर अन्य राज्यों से ऑक्सीजन सिलेंडर मांगने की जुगत में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने रायपुर से विधायक उमेश शर्मा काऊ के सहयोग से 500 ऑक्सीजन सिलेंडर गुजरात से मंगा रहे हैं। जिसमें से ढाई सौ सिलेंडर रविवार को देहरादून पहुंच गया है बाकी ढाई सौ सिलेंडर अगले एक-दो दिन में देहरादून पहुंचने की उम्मीद है। वही कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि इस समय राज्य सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है कि राज्य मैं ऑक्सीजन की आपूर्ति किया जाए, इसके लिए अपने अपने स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए रायपुर विधायक की मदद से गुजर...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बढ़ाई गई ऑक्सीजन स्टोरेज की क्षमता  –2 दिन 2 रातों से ऑक्सिजन पाइपलाइन से नए वार्ड्स को जोड़ने का कार्य जारी

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बढ़ाई गई ऑक्सीजन स्टोरेज की क्षमता –2 दिन 2 रातों से ऑक्सिजन पाइपलाइन से नए वार्ड्स को जोड़ने का कार्य जारी

Featured, Uncategorized, देहरादून
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बढ़ाई गई ऑक्सीजन स्टोरेज की क्षमता --2 दिन 2 रातों से ऑक्सिजन पाइपलाइन से नए वार्ड्स को जोड़ने का कार्य जारी 203 कोविड पेशेंट्स उपचार हेतु भर्ती देहरादून। कोविड- 19 के बढ़ते मामलों के बीच श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अस्पताल में ऑक्सिजन क्षमता बढ़ाने पर काम तेज किया. पिछले 2 दिन 2 रातों से ऑक्सिजन सप्लाई के तकनीकी विशेषज्ञ इस कार्य में जुटे हुए हैं. अस्पताल की ऑक्सिजन क्षमता को बढ़ाकर 7000 सात हजार लीटर कर दिया गया है. आवश्यता पढ़ने पर कोविड मरीजों के लिए आपात काल स्थिति में 50 और ऑक्सिजन बेड्स पर ऑक्सिजन की सप्लाई की आपूर्ति का कार्य पूरा किया जा रहा है. श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में छाती एवम श्वास रोग विशेषज्ञों एवम फिजिशियन डॉक्टरों की जंबो टीम उपलब्ध है. यही कारण है कि अस्पताल में उपलब्ध बेहतरीन संसाधनो व बड़ी टीम के कारण अन्य अस्पतालों की...
तीरथ सरकार 108 लोगो की कोरोना से आज मौत हो गई 6 054 लोग पजीटिव आ गए पूरी रिपोर्ट

तीरथ सरकार 108 लोगो की कोरोना से आज मौत हो गई 6 054 लोग पजीटिव आ गए पूरी रिपोर्ट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
तीरथ सरकार 108 लोगो की कोरोना से आज मौत हो गई 6 054 लोग पजीटिव आ गए पूरी रिपोर्ट उत्तराखण्ड के पहाड़ से लेकर मैदान तक आये 6 054 पाजिटिव केस तो 108 लोगो की मौत आज 6054 नए संक्रमित मरीज सामने आए है। वहीं आज 108 मरीजों की मौत हुई है प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 45383 पार पहुंच गई है। जबकि कुल मरीजों की संख्या 168616पहुंच गई है। जबकि अभी तक 117221 मरीज ठीक हुए हैं. प्रदेश में अब तक 2417 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। आज देहरादून जिले में सबसे अधिक 2329 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। हरिद्वार में 1178 उधम सिंहनगर में 849 अल्मोड़ा में 1140 बागेश्वर 128 चमोली में 175 चंपावत में 153 नैनीताल में 665 पौड़ी में 174 पिथौरागढ़ 51 रुद्रप्रयाग में 22 टिहरी में 109 उत्तरकाशी में 81...