मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की छटवीं बैठक आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की छटवीं बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री
त्रिवेन्द्र ने हैलीकाप्टर सेवाओं के लैंडिंग व पार्किंग की ऑनलाईन अनुमति हेतु सॉफ्टवेयर का शुभारम्भ किया।
अब हैली कम्पनियों को लैंडिंग व पार्किंग के लिए अनुमति लेना आसान होगा, इसके लिए शुल्क भी ऑनलाईन ही जमा कराया जायेगा।
इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है https://ucada.uk.gov.in/ के माध्यम से परमिशन सीधे उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण से मिलेगी।
पहले इसके लिए संबंधित जिले से अनुमति लेनी पड़ती थी, अब जिलास्तरीय अधिकारियों को इसकी सिर्फ सूचना देनी होगी, परमिशन सीधे युकाडा से ही मिलेगी
बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विक...