मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने किया प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का उद्घाटन, बिलखेत में किया गया राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का शुभारम्भ। लगभग 27 करोड़ रूपये की कल्जीखाल विकासखण्ड की पेयजल योजना का लोकार्पण। नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण केन्द्र खोला जायेगा-मुख्यमंत्री नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन हर साल किया जायेगा-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने किया प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का उद्घाटन
बिलखेत में किया गया राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का शुभारम्भ।
लगभग 27 करोड़ रूपये की कल्जीखाल विकासखण्ड की पेयजल योजना का लोकार्पण।
नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण केन्द्र खोला जायेगा-मुख्यमंत्री
नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन हर साल किया जायेगा-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बिलखेत, पौड़ी में प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का उद्घाटन किया एवं राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 26 करोड़ 83 लाख 64 हजार रूपये की कल्जीखाल विकासखण्ड की पेयजल योजना का लोकार्पण किया।
इस योजजना से 02 हजार 370 पेयजल संयोजन दिये गये हैं।
योजना का लाभ 59 राजस्व ग्रामों, 19 ग्राम पंचायतों एवं 68 बस्तियों को मिलेगा।
इ...







