Tuesday, June 16News That Matters

Uncategorized

पलायन की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है धामी सरकार      

पलायन की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है धामी सरकार    

Uncategorized
  पलायन की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है धामी सरकार     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण एवं 8 देशों के डेलिगेट्स के साथ योग किया। योग कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योग नीति पर आधारित पुस्तिका का विमोचन करते हुए राज्य में योग नीति का औपचारिक शुभारंभ भी किया। उन्होंने "एक वृक्ष, योग के नाम" कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा परिसर में सेब का पौधा भी लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार शीघ्र ही प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा, योग और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल और ...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा व चिकित्सा में देगा छूट      

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा व चिकित्सा में देगा छूट    

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा व चिकित्सा में देगा छूट   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा व उपचार में छूट प्रदान करेगा। राज्य आंदोलनकारियों की परेशानी को देखते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने यह पहल की है। शुक्रवार को राज्य सरकार में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल एवं उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने देहरादून के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। सुभाष बड़थ्वाल एवम् प्रदीप कुकरेती ने श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज को राज्य आंदोलनकारियों की परेशानियों एवम् वस्तु स्थिति से अवगत कराया।...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में चल रही कार्रवाई के तहत ऊधम सिंह नगर में 66, देहरादून में 44, नैनीताल में 24, पौड़ी में 2 और अल्मोड़ा में 1 अवैध मदरसा सील किया गया है।      

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में चल रही कार्रवाई के तहत ऊधम सिंह नगर में 66, देहरादून में 44, नैनीताल में 24, पौड़ी में 2 और अल्मोड़ा में 1 अवैध मदरसा सील किया गया है।    

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में चल रही कार्रवाई के तहत ऊधम सिंह नगर में 66, देहरादून में 44, नैनीताल में 24, पौड़ी में 2 और अल्मोड़ा में 1 अवैध मदरसा सील किया गया है।   उत्तराखंड सरकार ने अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ सख्ती और तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के बाद राज्यभर में चल रही कार्रवाई के तहत अब तक कुल 222 अवैध मदरसे सील किए जा चुके हैं। हरिद्वार जनपद में आज 4 और अवैध मदरसों को सील किया गया, जिससे जिले में कुल सील किए गए मदरसों की संख्या 85 हो गई है। इसी क्रम में अब तक ऊधम सिंह नगर में 66, देहरादून में 44, नैनीताल में 24, पौड़ी में 2 और अल्मोड़ा में 1 मदरसा सील किया जा चुका है। सीएम धामी के नेतृत्व में शुरू की गई यह मुहिम केवल कानून-व्यवस्था की नहीं, बल्कि प्रदेश के सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा का प्रतीक भी बन चुकी ह...
मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि वर्तमान में दोनों खिलाड़ी दिल्ली में खेलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं      

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि वर्तमान में दोनों खिलाड़ी दिल्ली में खेलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं    

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि वर्तमान में दोनों खिलाड़ी दिल्ली में खेलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय महिला फ्लोरबॉल टीम की मैनेजर सरस्वती भण्डारी और कप्तान संगीता राठी को किया सम्मानित। 18 अप्रैल 2025 से 25 अप्रैल 2025 तक आयोजित महिला फ्लोरबॉल चौम्पियनशिप खेल में भारत की ओर से सरस्वती भण्डारी ने मैनेजर और संगीता राठी ने कप्तान के रूप में प्रतिभाग किया जिसमें भारत, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, दक्षिण कोरिया, जापान, फिलीपींस, मलेशिया और थाईलैंड ने प्रतिभाग किया। दोनों खिलाड़ी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिली और मंत्री ने उन्हें सम्मानित किया। मंत्री गणेश जोशी ने बताया विश्व फ्लोरबॉल चौम्पियनशिप 2025 में सरस्वती भण्डारी ने मैनेजर और संगीता राठी ने कप्तान के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। संगीता राठी को भारत की सर्वश्रेष्ठ...
ग्राम्य विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्ट स्थापना के लिए मसूरी, नैनीताल एवं नई दिल्ली के प्रसिद्ध होटलों में वार्ता की जाए ताकि उत्तराखण्ड के उत्पाद का स्वाद देश-विदेश को मिल सके   

ग्राम्य विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्ट स्थापना के लिए मसूरी, नैनीताल एवं नई दिल्ली के प्रसिद्ध होटलों में वार्ता की जाए ताकि उत्तराखण्ड के उत्पाद का स्वाद देश-विदेश को मिल सके  

Uncategorized
  ग्राम्य विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्ट स्थापना के लिए मसूरी, नैनीताल एवं नई दिल्ली के प्रसिद्ध होटलों में वार्ता की जाए ताकि उत्तराखण्ड के उत्पाद का स्वाद देश-विदेश को मिल सके   ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने लखपति दीदी योजना और हाउस ऑफ हिमालया की समीक्षा की। मीडिया को जारी बयान में ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए महिलाओं को सशक्त करना आवश्यक है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना से यह कार्य लखपति दीदी योजना के तहत मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में लखपति दीदी बनाने का काम लगातार जारी है, 1.65 लाख के लक्ष्य को पूर्ण कर लिया गया है और 1.50 लाख और बनाया जाएगा। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण भी दिये जाने के कार्य को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिये। मंत...
एसजीआरआर विश्वविद्यालय के योग छात्र उत्तम अग्रहरि ने ताड़ासन का बनाया राष्ट्रीय रिकार्ड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय के योग छात्र उत्तम अग्रहरि ने ताड़ासन का बनाया राष्ट्रीय रिकार्ड

Uncategorized
एसजीआरआर विश्वविद्यालय के योग छात्र उत्तम अग्रहरि ने ताड़ासन का बनाया राष्ट्रीय रिकार्ड देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के छात्र उत्तम अग्रहरि ने राष्ट्रीय रिकाॅर्ड बनाया है। उन्होंने मंगलवार सुबह ताड़ासन की एक ही मुद्रा में लगातार 3 घण्टे 3 मिनट तक खड़े रहकर यह उपलब्धि हासिल की। इण्डिया बुक आॅफ रिकाॅर्डस में उत्तम का यह रिकाॅर्ड दर्ज किया गया। इण्डिया बुक आॅफ रिकाॅर्डस की प्रतिनिधि डाॅॅ श्वेता झा की माॅजूूदगी में राष्ट्रीय रिकार्ड की रिकार्डिंग दर्ज की। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज, कुलपति डाॅ (प्रो.) कुमुद सकलानी एवम् कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर ने उत्तम अग्रहरि को इस उपलब्धि पर बधाई एवम् शुभकामनाएं दीें। इण्डिया बुक आॅफ रिकाॅर्ड्स, एशिया बुक आॅफ रिकार्ड्स की अनुवांशिक संस्था है। एशिया...
मुख्यमंत्री धामी ने अग्निशमन सेवाओं के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए ₹23.66 करोड़ की मंजूरी दी   

मुख्यमंत्री धामी ने अग्निशमन सेवाओं के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए ₹23.66 करोड़ की मंजूरी दी  

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने अग्निशमन सेवाओं के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए ₹23.66 करोड़ की मंजूरी दी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के तहत पौड़ी गढ़वाल के विधान सभा क्षेत्र पौड़ी के विकास खंड पाबो में तुगडुण्डा भैंसवाडा मोटर मार्ग का सुदृढीकरण एवं डामरीकरण के कार्य हेतु 344.98 लाख, जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के विकासखण्ड गैरसैण में मालकोट कालीमाटी सेरा तिवाखर्क मोटर मार्ग में रागगंगा नदी के ऊपर 48 मी० स्पान स्टील गर्डर सेतु का निर्माण कार्य हेतु 512.46 लाख, जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी के निगम नाला वाला मार्ग का पी०सी० द्वारा पुनर्निर्माण कार्य एवं सोबन राम के घर से सुरेश भट्ट के घर तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य हेतु 183.47 लाख, विधान सभा क्षेत्र गंगोलीहाट में चौडमन्या-कमतोली मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य हेतु रू0 528.91 लाख की...
राज्य मंत्री कैलाश पंत का संबोधन – भाजपा एक अनुशासित पार्टी, कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, मोदी सरकार के कार्य ऐतिहासिक।

राज्य मंत्री कैलाश पंत का संबोधन – भाजपा एक अनुशासित पार्टी, कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, मोदी सरकार के कार्य ऐतिहासिक।

Uncategorized
राज्य मंत्री कैलाश पंत का संबोधन – भाजपा एक अनुशासित पार्टी, कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, मोदी सरकार के कार्य ऐतिहासिक। देहरादून 15 जून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विकसित भारत के अमृत काल के दौरान पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के तहत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शहीद दुर्गामल मंडल एवं श्रीदेव सुमन नगर मण्डल में किया गया। देहरादून में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भारत सैन्य हथियारों का आयात करता था जबकि अब समय ऐसा है कि हम सैनिक हथियारों के निर्यातक के तौर पर लगातार उभर रहे हैं। डिजिटल पेमेंट पर भी भारत अग्रणी है और अब देश के प्रत्येक युवा, महिला, बुजुर्ग के हाथ में डिजिटल पेमेंट...
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के संबध में उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा जिस भी स्तर पर लापरवाही बरती गई है, उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के संबध में उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा जिस भी स्तर पर लापरवाही बरती गई है, उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के संबध में उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा जिस भी स्तर पर लापरवाही बरती गई है, उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा पूर्ण रूप से बंद रहेगी। चार धाम में लगे सभी हेली ऑपरेटरों एवं पायलटों के उच्च हिमालय क्षेत्रों में उड़ान अनुभवों की जांच होगी एवं सभी हेली ऑपरेटरों के साथ बैठक के बाद ही पुनः हेली सेवा को सुचारु किया जाएगा। राज्य में अब हेली उड़ानों के बेहतर समन्वय और सुरक्षित संचालन के लिए देहरादून में एक कॉमन "कमांड एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर" की स्थापना की जाएगी, जिसमें डीजीसीए, आपदा विभाग, सिविल एविएशन, यूकाडा, हेली आपरेटर कम्पनी के अधिकारियों की तैनाती होगी। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक के दौर...
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि राज्य में पूर्व में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति पूर्व में हुई हेली दुर्घटनाओं के साथ ही आज के हेली क्रेश की भी हर पहलू की गहनता से जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। 

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि राज्य में पूर्व में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति पूर्व में हुई हेली दुर्घटनाओं के साथ ही आज के हेली क्रेश की भी हर पहलू की गहनता से जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। 

Uncategorized
  मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि राज्य में पूर्व में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति पूर्व में हुई हेली दुर्घटनाओं के साथ ही आज के हेली क्रेश की भी हर पहलू की गहनता से जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी।                 राज्य में हाल में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी (Standard Operating Procedure) तैयार की जाए, जिसमें हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए।   मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाए...