Monday, July 27News That Matters

Uncategorized

पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे से शीतकालीन पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा   

पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे से शीतकालीन पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा  

Uncategorized
  पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे से शीतकालीन पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा कार्यक्रम तय हो गया है। पीएम छह मार्च को एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी जनपद के दौरे पर रहेंगे, जहां वे पहले मां गंगा के शीतकालीन गद्दी स्थल मुखबा में दर्शन व पूजा करेंगे, फिर हर्षिल में सार्वजनिक समारोह में शामिल होंगे। यह दौरा उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री मुखबा व्यू प्वाइंट से ही हिमालय के दर्शन करेंगे। इसके बाद हर्षिल पहुंचकर विंटर टूरिज्म पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। जहां बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम के अंतिम भाग में हर्षिल में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिं...
समीक्षा बैठक में 29 विषयों को पंचायतों को हस्तांतरित किए जाने की प्रगति पर भी हुई चर्चा

समीक्षा बैठक में 29 विषयों को पंचायतों को हस्तांतरित किए जाने की प्रगति पर भी हुई चर्चा

Uncategorized
पंचायत भवनों को इंटरनेट की कनैक्टिवीटी से आच्छादित किया जाये: महाराज   समीक्षा बैठक में 29 विषयों को पंचायतों को हस्तांतरित किए जाने की प्रगति पर भी हुई चर्चा देहरादून। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज द्वारा निदेशालय पंचायतीराज में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में विभिन्न विषयों पर के साथ-साथ 29 विषयों को पंचायतों को हस्तांतरित किए जाने की प्रगति पर भी हुई चर्चा की गई।   प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में सहस्त्रधारा रोड स्थित पंचायती राज निदेशालय में मंगलवार को विभागीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उन्होंने पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय बढाए जाने के कड़े निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग के ढांचे के पुनर्गठन की अद्यतन स्थिति पर सचिव पंच...
दूरस्थ क्षेत्र में अंतिम व्यक्ति, बुजुर्ग, महिला, बच्चे तक निवेश पंहुचाना अति आवश्यक। 

दूरस्थ क्षेत्र में अंतिम व्यक्ति, बुजुर्ग, महिला, बच्चे तक निवेश पंहुचाना अति आवश्यक। 

Uncategorized
    दूरस्थ क्षेत्र में अंतिम व्यक्ति, बुजुर्ग, महिला, बच्चे तक निवेश पंहुचाना अति आवश्यक।   देहरादून दिनांक 04 मार्च 2025, (सू.वि), मा0 सीएम की प्राथमिकता दुर्गम क्षेत्र में पहुंचे निवेश को जिला प्रशासन मूर्तरूप देने में जुट गया है। फलस्वरूप डीएम सविन बंसल का मार्च के तीसरे सप्ताह में जनपद के दुर्गम क्षेत्र त्यूनी, चकराता में 03 दिन का प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित है इस दौरान डीएम सभी अधिकारियों के साथ क्षेत्रवासियों की समस्या के निस्तारण हेतु वृह्द्धस्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। कोटी कनारस में 200 नव गठित वन पंचायतों कान्क्लेव, हनोल मंदिर परिसर में स्थानिकों, पुरोहितों के साथ मन्दिर के मास्टर प्लान, विस्तारीकरण के सम्बन्ध में स्थानिकों के हित एवं सुझाव आदि समुचित विषय पर विमर्श किया जाएगा। इसी दौरान डीएम कोटी कनासर में 200 नव निर्मित वन पंचायत के कान्क...
मुख्यमंत्री ने भर्ती में शामिल युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा।   

मुख्यमंत्री ने भर्ती में शामिल युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा।  

Uncategorized
  मुख्यमंत्री ने भर्ती में शामिल युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून पुलिस लाइन में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया और भर्ती के लिए आए युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने भर्ती में शामिल युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा। मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे । इस अवसर पर उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।...
हर आपदा में धामी स्वयं संभालते हैं मोर्चा, सफल रहा ऑपरेशन जिंदगी, 46 जाने बचाई गई   

हर आपदा में धामी स्वयं संभालते हैं मोर्चा, सफल रहा ऑपरेशन जिंदगी, 46 जाने बचाई गई  

Uncategorized
हर आपदा में धामी स्वयं संभालते हैं मोर्चा, सफल रहा ऑपरेशन जिंदगी, 46 जाने बचाई गई     चमोली जिले के माणा क्षेत्र में 28 फरवरी को हुए हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों के लिए चलाया गया सर्च और रेस्क्यू अभियान पूरा हो चुका है। इस आपदा में कुल 54 श्रमिक प्रभावित हुए, जिनमें से 46 को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दुर्भाग्यवश 8 श्रमिकों की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में भारतीय सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ, पुलिस, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अदम्य साहस और समर्पण का परिचय दिया।विपरीत परिस्थितियों में सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाकर 46 जिंदगियां बचाई गईं। दुर्भाग्यवश 8 लोगों को नहीं बचा पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह लगातार पूरे ऑपरेशन की जानक...
पूर्व सैनिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वितरित किए 05 कंप्यूटर सेट

पूर्व सैनिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वितरित किए 05 कंप्यूटर सेट

Uncategorized
समारोह में समिति के पदाधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने इस सहयोग के लिए मंत्री और बैंक प्रबंधन का आभार प्रकट किया।   मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पहल पूर्व सैनिकों को डिजिटल युग में सक्षम बनाने और उनके कल्याण एवं पुनर्वास में सहायक सिद्ध होगी।   पूर्व सैनिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वितरित किए 05 कंप्यूटर सेट देहरादून, 02 मार्च। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा सीएसआर के तहत पूर्व सैनिकों की गुरु माणिक नाथ जन कल्याण समिति, गढ़ी कैंट, देहरादून को पांच कंप्यूटर सेट वितरित किए। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पहल पूर्व सैनिकों को डिजिटल युग में सक्षम बनाने और उनके कल्याण एवं पुनर्वास में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्र का आभार व्यक्त क...
उत्तराखंड में महिला किसानों का सम्मानः उत्तराखंड सरकार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य की प्रगतिशील महिला किसानों को सम्मानित करेगी

उत्तराखंड में महिला किसानों का सम्मानः उत्तराखंड सरकार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य की प्रगतिशील महिला किसानों को सम्मानित करेगी

Uncategorized
पंचायतों का सशक्तिकरणः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पंचायतों का सशक्तिकरण किया जा रहा है   उत्तराखंड में महिला किसानों का सम्मानः उत्तराखंड सरकार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य की प्रगतिशील महिला किसानों को सम्मानित करेगी     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित होंगी उत्तराखंड की प्रगतिशील महिला किसान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे सम्मानित   देहरादून, 02 मार्च। उत्तराखंड सरकार इस वर्ष पहली बार राज्य की प्रगतिशील महिला किसानों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित करेगी। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को न्यू कैंट रोड स्थित कार्यालय में बैठक कर कृषि विभाग के अधिकारियों को इस सम्मान समारोह की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।   कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र और रा...
ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए सभी संबंधित विभागों द्वारा निरंतर अभियान चलाए जाय:धामी

ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए सभी संबंधित विभागों द्वारा निरंतर अभियान चलाए जाय:धामी

Uncategorized
ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए सभी संबंधित विभागों द्वारा निरंतर अभियान चलाए जाय:धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कार्मिक को चिह्नित किया जाए जो अपने दायित्वों का निर्वहन भली भांति नहीं करते हैं।ऐसे कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृति के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाए। प्रदेश में सरकारी भूमि और कई मामलों में लोगों की व्यक्तिगत भूमि पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। विभिन्न अपराधों में लिप्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।   मुख्यमत्री ने कहा कि त्योहारों के सीजन के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने और बिजली चोरी को रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जाए। मिलावटखोरों और बिजली चोरी करने वालों पर सख्त करवाई भी की जाय।...
धामी का अल्टीमेटम, राज्य की एकता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं      

धामी का अल्टीमेटम, राज्य की एकता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं    

Uncategorized
धामी का अल्टीमेटम, राज्य की एकता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं     मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने क्षेत्रवाद को लेकर चल रहे विवाद के बीच सख्त लहजे में कहा कि उत्तराखंड की एकता के साथ खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल माफ नहीं करेंगे। कहा कि आज के बाद ऐसे बयानों को गंभीरता से लेकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायतीराज विभाग के अंतर्गत नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैं अपने हृदय की बात सभी उत्तराखंडी भाई-बहनों से भी कहना चाहता हूं कि उत्तराखंड निर्माण का सपना हमारे आंदोलनकारियों ने इसलिए देखा था कि उत्तराखंड के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति और लोगों तक विकास की धारा पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी उत्तराखंडवासी मिल जुल कर काम करें और उत्तराखंड को आगे बढ...
बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहा पंचायतों का सशक्तिकरण

बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहा पंचायतों का सशक्तिकरण

Uncategorized
  बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहा पंचायतों का सशक्तिकरण देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के 126 पदों पर चयन के उपरांत गुरुवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक समारोह के दौरान उन्हें नियुक्ति सौंपे।   इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने नव नियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायतों को सशक्त करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसलिए दायित्व संभालने के बाद आप सभी अपनी-अपनी पं...