केदारवासी प्रधानमंत्री मोदी के केदारनाथ में हुए अभूतपूर्व कार्यों और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केदार घाटी में संचालित विकास कार्यों पर मुहर लगाते हुए भाजपा की प्रचंड जीत के लिए तैयार है : जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुप्तकाशी बाजार में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में प्रतिभाग कर जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जन सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह चुनाव देश की दशा दिशा बदलने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि केदार बाबा की पावन धरा से प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह दशक उत्तराखंड दशक है। उन्होंने कहा केदारनाथ के प्रति प्रधानमंत्री का स्नेह किसी से...