Wednesday, April 22News That Matters

Uncategorized

साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही धामी सरकार, पर्यटन विभाग दे रहा है युवाओं को पैराग्लाइडिंग का निशुल्क प्रशिक्षण   

साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही धामी सरकार, पर्यटन विभाग दे रहा है युवाओं को पैराग्लाइडिंग का निशुल्क प्रशिक्षण  

Uncategorized
साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही धामी सरकार, पर्यटन विभाग दे रहा है युवाओं को पैराग्लाइडिंग का निशुल्क प्रशिक्षण     *पैराग्लाइडिंग – आसमान की उंचाई नापने के लिए तैयार हैं उत्तराखण्ड के युवा* *पर्यटन विभाग दे रहा है युवाओं को पैराग्लाइडिंग का निशुल्क प्रशिक्षण* *पुरुषों के साथ उत्तराखण्ड की महिलाएं भी ले रही हैं व्यावसायिक प्रशिक्षण* *साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही धामी सरकार* देहरादून। उत्तराखण्ड का पर्यटन अब तक मुख्य तौर पर धार्मिक और सामान्य पर्यटन तक सीमित था, लेकिन अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार इसमें साहसिक पर्यटन के जरिए नए आयाम जोड़ रही है। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप इसके लिए पर्यटन विभाग 700 से अधिक युवाओं को पैराग्लाइडिंग का निशुल्क कोर्स करवा रहा है। उत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के भीमताल और देहरादून में मालदेवता जैसे कुछ स्थानों पर ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी   देहरादून, 12 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अपने शासकीय आवास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भी विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नया गांव स्थित पूर्व सैनिक दिनेश प्रधान के आवास पहुंचकर उन्हें दशहरे पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संदेश में कहा कि बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व हमें सत्य और न्याय के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेश वासियों को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राज्यवासियों की मंगलकामना भी की।...
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर बंद होंगे   

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर बंद होंगे  

Uncategorized
  श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर बंद होंगे     श्री बदरीनाथ / केदारनाथ धाम/ देहरादून : 12 अक्टूबर। इस यात्रा वर्ष विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 17 नवंबर नवंबर रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर मिथुन लग्न में शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। तथा पंच पूजायें बुधवार 13 नवंबर से शुरू होंगी इसी के साथ उत्तराखंड चार धाम के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित कर दी गयी है। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि आज विजय दशमी/ दशहरे के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में पंचाग गणना पश्चात समारोहपूर्वक तय की गयी। कपाट बंद होने की तिथि तय करने हेतु दोपहर साढ़े ग्यारह बजे से कार्यक्रम शुरू हो गया था। समारोह में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री भी मौजूद रहे‌। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित होने ...
उत्तराखंड में जिन 9 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया उनमें गढ़वाल क्षेत्र में करछा पुल, मींग गधेरा पुल, घस्तोली पुल, पागल नाला पुल और देहरादून जनपद में शिवालिक परियोजना का कार्यालय और रहने का स्थान शामिल हैं

उत्तराखंड में जिन 9 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया उनमें गढ़वाल क्षेत्र में करछा पुल, मींग गधेरा पुल, घस्तोली पुल, पागल नाला पुल और देहरादून जनपद में शिवालिक परियोजना का कार्यालय और रहने का स्थान शामिल हैं

Uncategorized
उत्तराखंड में जिन 9 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया उनमें गढ़वाल क्षेत्र में करछा पुल, मींग गधेरा पुल, घस्तोली पुल, पागल नाला पुल और देहरादून जनपद में शिवालिक परियोजना का कार्यालय और रहने का स्थान शामिल हैं   रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित 75 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। इसमें 09 परियोजनाएं उत्तराखंड की शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल रूप से उपस्थित थे। उत्तराखंड में जिन 09 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया उनमें गढ़वाल क्षेत्र में करछा पुल, मींग गधेरा पुल, घस्तोली पुल, पागल नाला पुल और देहरादून जनपद में शिवालिक परियोजना का कार्यालय और रहने का स्थान शामिल हैं। कुमाऊं क्षेत्र में सुरिंगघाट पुल, चिमला पुल, पैनागढ़ पुल और गोसीगढ़ पुल का लोकार्पण किया गया। ...
भू माफियाओं के चुंगल से मुक्त होगी एक एक इंच भूमि: चौहान   

भू माफियाओं के चुंगल से मुक्त होगी एक एक इंच भूमि: चौहान  

Uncategorized
भू माफियाओं के चुंगल से मुक्त होगी एक एक इंच भूमि: चौहान   भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन सरोकारों और सांस्कृतिक सरंक्षण के लिए गंभीर है। भू माफियाओं के अवैध कब्जे से एक एक इंच भूमि को मुक्त किया जायेगा और इसके लिए विस्तृत प्रशासनिक जांच शुरू हो गयी है को कि सर्वथा उचित है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्यवासियों के भूमि अधिकारों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील एवं गंभीर हैं । इस मुद्दे पर सरकार की मंशा और कार्ययोजना, बजट सत्र तक सशक्त भू कानून लाने की घोषणा से ही स्पष्ट हो गई थी। उस समय ही उनके द्वारा कहा गया था कि 250 मीटर की लक्ष्मण रेखा को पार कर या अन्य तरीकों से नियमों का उल्लघंन कर जिन तमाम लोगों ने प्रदेशवासियों का हक छीना है उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन तमाम लोगों को भी बख्शा...
किसान ने ट्यूबवेल हेतु बिजली का खंभा लगवाने के किया था अनुरोध   

किसान ने ट्यूबवेल हेतु बिजली का खंभा लगवाने के किया था अनुरोध  

Uncategorized
किसान ने ट्यूबवेल हेतु बिजली का खंभा लगवाने के किया था अनुरोध   मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में शुक्रवार को हरिद्वार के मंगलौर से आये किसान द्वारा खेतों में सिंचाई हेतु ट्यूबवेल के लिए बिजली का खंभा लगाने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री ने किसान की समस्या का तत्काल संज्ञान लिया। नतीजा आज के आज ही उसके खेत में विभाग ने बिजली का खंभा लगवा दिया। सीएम धामी को उदलहेड़ी मंगलौर निवासी किसान संजय सिंह पुत्र बुद्ध सिंह ने भेंट कर अवगत कराया कि उदलहेड़ी मंगलौर बिजलीघर जिला हरिद्वार से उसने अपने खेत में ट्यूबवैल का सिंचाई हेतु पिछले चार महीने से कनेक्शन लिया हुआ है। उसने बताया कि पड़ोसी किसान जिसके खेत में बिजली की 11 हजार की लाईन है वो अपने खेत में बिजली हेतु खम्बा नही लगने दे रहे हैं। कहा कि बिजलीघर से जब भी कोई अधिकारी लाईनमैन को लेकर लाईन खींचने जाते हैं ...
संकल्प के अनुसार महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने पूरा किया 5100 कन्याओं का विधिवत पूजन   

संकल्प के अनुसार महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने पूरा किया 5100 कन्याओं का विधिवत पूजन  

Uncategorized
संकल्प के अनुसार महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने पूरा किया 5100 कन्याओं का विधिवत पूजन भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के संकल्प के अनुसार महानवमी नवरात्रि की शुभ अवसर पर राजेंद्र नगर में 501कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गे का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हो कहां की आज महानवमी के शुभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री गणेश जोशी जी के नेतृत्व में यह शुभ कार्य महानगर देहरादून के द्वारा नवरात्रि के नौ दिनों को मिलाकर हमने आज संकल्प के अनुसार 5100 कन्याओं का विधिवत पूजन कर चुके हैं आज के दिन मां सिद्ध रात्रि सिद्धेश्वरी देवी के रूप में दुर्गा के स्वरूप की पूजा कर सभी कन्याओं का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत अभिनंदन करते हुए पूजन किया गया। मां दुर्गा सबकी दुखों को दूर कर स...
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लोगों की शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण के दिए निर्देश   

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लोगों की शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण के दिए निर्देश  

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लोगों की शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण के दिए निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए हर वर्ग के लोगों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों, किसानों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस अवसर पर लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री को बताई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता पर निदान किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।...
महानवमी के सुअवसर पर राधाकृष्ण मंदिर में मां सिद्धिदात्री की आराधना कर 151 कन्याओं का पूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

महानवमी के सुअवसर पर राधाकृष्ण मंदिर में मां सिद्धिदात्री की आराधना कर 151 कन्याओं का पूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Uncategorized
महानवमी के सुअवसर पर राधाकृष्ण मंदिर में मां सिद्धिदात्री की आराधना कर 151 कन्याओं का पूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं के पांव पखारे, उनको चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का आशीर्वाद भी प्राप्त किया मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुखसमृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की नवरात्रि का पर्व हमें मातृशक्ति की आराधना तथा सम्मान की प्रेरणा देता है : जोशी समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परम्परा का भी प्रतीक है : जोशी     देहरादून, 11 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज शारदीय नवरात्रि के महानवमी के सुअवसर पर किशन नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मां सिद्धिदात्री की...
महिला आरक्षण को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करने के चलते सिविल सेवा में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है   

महिला आरक्षण को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करने के चलते सिविल सेवा में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है  

Uncategorized
  महिला आरक्षण को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करने के चलते सिविल सेवा में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है *उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा- 2021 में चयनित अभ्यर्थियों ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित* *कहा सशक्त नकल विरोधी कानून, महिला आरक्षण तथा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी से काबिल युवा- युवतियों का हुआ चयन* आज उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा- 2021 परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट करते हुए परीक्षाओं को पारदर्शिता और समयबद्धता से संपन्न करवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अभ्यर्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के सख्त नकल विरोधी कानून से, परीक्षाओं को कैलेंडर के अनुसार तेजी से और पूरी पारदर्शिता से संपन्न करवाने के प्रयासों के चलते ही योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हुआ है...