धामी का बड़ा ऐलान: निबंध प्रतियोगिता के 140 सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग और जरूरी शुल्क सरकार उठाएगी
धामी का बड़ा ऐलान: निबंध प्रतियोगिता के 140 सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग और जरूरी शुल्क सरकार उठाएगी
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन, में आयोजित मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने "मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन" पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इसी के साथ विद्यालयी छात्र छात्राओं के बीच होने वाली "मेरे सपनों का उत्तराखण्ड: एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण" विषय की निबंध प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है।
आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के 140 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इन चयनित छात्र- छात्रा...









