ख़बर नैनीताल से: सात लाख रुपये की स्मैक के साथ ये दो महिलाएं गिरफ्तार

नैनीताल: सात लाख रुपये की स्मैक के साथ यूपी की दो महिलाएं गिरफ्तार

चंपावत पुलिस ने स्मैक की तस्करी के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए तीन साल के मासूम को साथ लेकर आए थे। दोनों के पास से सात लाख के स्मैक भी बरामद किए गए हैं।

चंपावत के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के अनुसार दोनों को बनबसा के स्ट्रांग फार्म से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि चंपावत उप चुनाव के चलते मादक द्रव्य निरोधक बल (एडीटीएफ), पुलिस, विशेष अभियान समूह (एसओजी) व अन्य एंजेसियों को तस्करों पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत पुलिस व एसओजी की ओर से शनिवार को तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध लगने वाली दोनों महिलाओं की तलाशी ली गई तो दोनों के पास से सात लाख रुपये कीमत की 352 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों की पहचान मिथिलेश शर्मा और व शबाना के रूप में हई है। आरोपी लंबे समय से स्मैक की तस्करी में जुटी हैं। इसीलिए पुलिस की इन पर लंबे समय से नजर थी। आरोपी पुलिस की नजरों में धूल झोंकने के लिए तीन साल के बच्चे को भी साथ लेकर चल रही थी ताकि दोनों पर शक न हो। पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस से मिल कर दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
आरोपियों ने बताया कि वह बरामद स्मैक को उत्तर प्रदेश के मीरगंज से खरीद कर लाई हैं और बनबसा, टनकपुर व पहाड़ी इलाकों में बेचने के लिए ले जा रही थीं। आरोपियों के खिलाफ बनबसा थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई  की जा रही है।

CHAR-DHAM_YATRA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here