उत्तराखंड: यहां मिला हाथ और सिर कटा युवक का शव, मचा हड़कंप हिरासत में दोस्त

0
910

खबर  उधम सिंह नगर से

जहा काशीपुर में लोहिया पुल के पास राजपुरा नदी के किनारे से सिर कटा हुआ शव मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया वहीं मृतक का एक हाथ भी गायब है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और शक के आधार दो युवकों को हिरासत में लिया है। मृतक 18 नवंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।

 

जानकारी के मुताबिक थाना आईटीआई के मजरा धीमरखेड़ा का रहने वाला 21 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र राजकुमार बीती 18 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसके बाद विशाल के परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। साथ ही परिजनों द्वारा विशाल के दो दोस्तों पर फोन करके बुलाने की बात कही गई थी। और आज गुमशुदा विशाल का शव यूपी से सटे सीमावर्ती क्षेत्र लोहिया पुल के पास राजपुरा नदी के किनारे से मिला है। मृतक का सिर और एक हाथ गायब था, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर पहुंचे गुमशुदा युवक के परिजनों ने मृतक की शिनाख्त विशाल के रूप में की है और यह भी बताया गया है कि विशाल नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर काम करता था। वहीं पुलिस युवक का सिर और एक हाथ गायब होने के बाद उसकी खोजबीन में है। युवक की हत्या किन कारणों से की गई है, इसका खुलासा करने में जुट गई है साथ ही परिजनों द्वारा बताए गए युवक के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here