दिल्ली एम्स से आई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के स्वास्थ्य में काफी सुधार है। उनकी सभी जांचें सामान्य आई हैं।

0
1580

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
रावत की तबियत का अपडेट, सभी जांच रिपोर्ट आ चुकी है।

आपको बता दे कि दिल्ली एम्स में भर्ती मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य को लेकर हर एक प्रदेश वासी चिंतित रहा है और हे भी
सभी आम से लेकर खास ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के स्वास्थ्य लाभ के लिए लगातार पूजा, हवन, सुंदरकांड, दरगाह में चादर चढ़ाने से लेकर
गुरुद्वारा में माथा टेका है
उन सभी के लिए आज भी सुखद खबर ये आई है कि
डॉक्टरों द्वारा  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के स्वास्थ्य से जुड़ी ख़बर राहत वाली पूरे प्रदेश वासियों को भेजी गई है।

दिल्ली एम्स से आई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के स्वास्थ्य में काफी सुधार है। उनकी सभी जांचें सामान्य आई हैं।
मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ एन एस बिष्ट ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री जी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
ओर उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
बता दे की मंगलवार को भी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का स्वास्थ्य सामान्य था।
उत्तराखण्ड सदन के चिकित्सक डॉ प्रसून श्योराण और मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ एन एस बिष्ट ने बताया था कि मुख्यमंत्री रावत को कल हल्की खांसी थी जिसमें अब काफी सुधार है। इसके अलावा अब उनमें कोई लक्षण नहीं हैं। उन्हें लगातार एंटी बायोटिक और एंटी वायरल दवाएं दी जा रही हैं।

सीएम त्रिवेंद्र रावत को हर एक प्रदेश वासी का प्यार मिला।

आपको बता दें कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही उनके चाहने वालों की चिंताएं बढ़ गई थी लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद भी उनके द्वारा लगातार कार्यक्रमों में वर्चुअल तरीके से भाग लिया जा रहा था इसे देखते हुए सभी निश्चिंत थे, लेकिन अचानक जब उन्हें दून अस्पताल में भर्ती किया गया और उसके अगले दिन दिल्ली एम्स भेजा गया तो लोगों की चिंतायें और अधिक बढ़ गई। हालांकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को एहतियातन केवल कुछ जरूरी जांच कराने के लिए दिल्ली भेजा गया था लेकिन प्रदेश भर में उनके दिल्ली जाने को बेहद गंभीर रूप से लिया गया। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि त्रिवेंद्र रावत भले ही राजनीतिक रूप से एक पार्टी के वरिष्ठ नेता है लेकिन इससे महत्वपूर्ण यह है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत इस वक्त पूरे प्रदेश के मुखिया हैं। एक तरह से वो पूरे प्रदेश के गार्डजन हैं और प्रदेश के मुखिया होने के नाते ना केवल अधिकारी कर्मचारी वर्ग में बल्कि प्रदेश के हर एक नागरिक का उनके लिए चिंता करना जायज है। ऐसे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के लिए एक कॉमन मेन जो कि किसी भी पार्टी या वर्ग से सम्बन्ध नही रखता उसने भी मुख्यमंत्री के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here