हिमालय दिवस के मौके पर सीएम त्रिवेंद्र की हिमालय संरक्षण की अपील

0
394

9 सितंबर हिमालय दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हिमालय को बचाने के लिए संकल्प लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लोगों से हिमालय के संरक्षण के लिए जागरुक किया।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हिमालय भारतीय सभ्यता और संस्कृति का आधार है। यह हमारा भविष्य और विरासत दोनों ही है। हिमालय अपनी नदियों और जलवायु से पूरे विश्व को एक सूत्र में पिरोता है। मानव सभ्यता के लिए हिमालय का संरक्षण बहुत जरूरी है। हिमालय का संरक्षण का तात्पर्य यहां के पहाड़, ग्लेशियर, नदियों, तालाबों, झीलों, जलस्त्रोतों, वनस्पति, वन्य जीवों का संरक्षण है। आज का दिन हिमालय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हिमालय के सरोकारों को चिन्हित करने और फिर उसके मुताबिक अपनी जीवन शैली में बदलाव कर हिमालय संरक्षण का संकल्प लेने का दिन है।

आइये, मिलकर हिमालयी क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें, जल संरक्षण करें तथा जैव विविधता को बनाये रखें। जन सहभागिता से ही हिमालय संरक्षण संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here