मुख्यमंत्री का चेहरा रखना है या नहीं आलाकमान ही तय करेगा , हरीश रावत के सुझाव उनके निजी विचार

0
352

मुख्यमंत्री का चेहरा रखना है या नहीं आलाकमान ही तय करेगा , हरीश रावत के सुझाव उनके निजी विचार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 2022 के चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा रखना है या नहीं, यह पार्टी हाईकमान तय करेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कुंभ कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में प्रीतम सिंह ने पार्टी में किसी भी गुटबाजी से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जिन सुझावों को रख रहे हैं, वे उनके निजी विचार हैं। पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन में विधायक, मंत्री भ्रष्टाचार पर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा को कांग्रेस पर टिप्पणी से पहले अपना घर देखना चाहिए। उन्होंने टिप्पणी की कि ‘जिनके घर शीशे को होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं उछाला करते।’
प्रीतम सिंह ने कुंभ मेला तैयारी को लेकर हाईकोर्ट की फटकार को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि करोड़ों व्यक्तियों की श्रद्धा से जुड़े कुंभ पर्व की तैयारी को लेकर सरकार असफल साबित हुई है। महाकुंभ में हुए भ्रष्टाचार पर केंद्रीय मंत्री सवाल उठा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here