उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, नए साल में पुलिस विभाग में खुलेगा नौकरियों का पिटारा

0
473

उत्तराखंड:
युवा हो जाएं तैयार, नए साल में पुलिस विभाग में खुलेगा नौकरियों का पिटारा

1500 सिपाही और 50 सब इंस्पेक्टर पदों पर होनी हैं भर्तियां 
15 दिनों के भीतर 250 सिपाहियों का होना है हेड कांस्टेबल पर प्रमोशन 

आपको बता दे कि
उत्तराखंड पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक युवा जो
खुद को मजबूत , तैयार कर चुके है उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है
क्योकि
नए साल में यानी 2021 में पुलिस विभाग युवाओं को सुनहरा मौका देने जा रहा है। जी हा पुलिस में डेढ़ हजार सिपाहियों की भर्ती की जानी है।

साथ ही 50 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की तैयारियां भी पुलिस मुख्यालय कर रहा है। 

आपको बता दे कि
पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय ने 35 हेड कांस्टेबलों को सब इंस्पेक्टर विशेष श्रेणी पद पर पदोन्नत किया था।
वही इसके बाद लगभग 250 सिपाहियों की पदोन्नति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई।
ओर पुलिस मुख्यालय के कार्मिक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही इन सिपाहियों का प्रमोशन भी हेड कांस्टेबल पद पर कर दिया जाएगा।
इसके बाद पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां शुरू होंगी। 
ख़बर है कि आईजी कार्मिक पुष्पक ज्योति के अनुसार 1500 सिपाहियों की भर्ती की जानी है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भर्ती प्रक्रिया नए साल से शुरू होने की उम्मीद है।
पुलिस विभाग में भर्ती प्रमोशन प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। आईजी कार्मिक ने बताया कि इस संबंध में शासन और उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि सभी काम जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि खुद को उत्तराखंड पुलिस से जोड़ने के लिए तैयार करें। शारीरिक दक्षता और परीक्षा दोनों के लिए युवाओं को तैयार रहना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here