मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी हरिद्वार की जांच के बाद आज थाना कनखल पर AE/JE परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में 9 लोगों पर धारा 420,409,120b ipc 3/4 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 में मुक़दमा दर्ज कर दिया गया है बोले धामी गड़बड़ी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा

 

 

गड़बड़ी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा: सीएम धामी

जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा: सीएम धामी

Uttarakhand News:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी हरिद्वार की जांच के बाद आज थाना कनखल पर AE/JE परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में 9 लोगों पर धारा 420,409,120b ipc 3/4 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 में मुक़दमा दर्ज कर दिया गया है।

इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रतिक्रिया आई है जिसमें उन्होंने कहा है,

“हमारी सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृत संकल्पित है। भर्तियों में गडबड़ी करने वालो को कतई बख्शा नहीं जाएगा। UKPSC की एई और जेई परीक्षाओं में शिकायतें मिलने पर तुरंत जांच के आदेश दिए गए थे। जांच के बाद आज मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इनमें जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। पहले भी विभिन्न भर्तियों में गड़बड़ी करने वालों को जेल भेजा गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि पूरे पारदर्शी और साफ सुथरे तरीके से भर्ती परीक्षाएं हों। भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।”

CHAR-DHAM_YATRA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here