उत्तरकाशी से दुःखद ख़बर
आज तड़के करीब तीन बजे यमुनोत्री धाम एनएच पर एक कार खाई में गिर गई। उसमें सवार बीडीसी सदस्य गैर नौगांव उत्तरकाशी के पति और पूर्व यमुनोत्री विधायक प्रतिनिधि जसवंत सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जसवंत कल बड़कोट शहर में ही था और रात को ही अकेले अपनी कार से उत्तरकाशी के लिए जा रहा था। राड़ी टाॅप पार करने के बाद ब्रह्मखाल और धरासू बैंड के पास एनएच 94 पर उसकी कार हादसे का शिकार हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस के अधिकारी और टीम मौके पर पहुंची और जसवंत के शव को वाहन से बाहर निकाला। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस दुःखद हादसे की सूचना मिलते ही पूरी यमुनाघाटी में शोक की लहर है। कई लोग अपनी अपनी तरफ से सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक जता रहे हैं।
बता दें कि आज तड़के तीन बजे के करीब एनएच 94 पर धरासू बैंड और ब्रह्मखाल के बीच कल्याणी सिलागांव के समीप किलोमीटर 7 पर एक इग्निस मारुती कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में जसवंत सिंह (40) पुत्र राजेंद्र सिंह की मौत हो गई है। मृतक जसवंत की पत्नी उत्तरकाशी जनपद के गैर इलाके की क्षेत्र पंचायत सदस्य है। जसवंत सिंह पूर्व विधायक केदार सिंह रावत के ब्लॉक प्रतिनिधि भी रहे हैं। जसवंत सिंह कल बडकोट में ही था और रात में ही वह उतरकाशी के लिए अकेले ही निकल गया। सुबह करीब तीन बजे यह दुःखद हादसा हुआ है।

इस हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गेंवला चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह पुजारा थाना धरासू के एसएचओ दिनेश कुमार जयपाल चैहान सुनील रमोला आदि मौके पर पंहुचे और वाहन मे फंसी डेडबाडी को बाहर निकाल कर पंचनामे के लिए परिजनो को सूचना दी। गेंवला चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह पुजारा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

इस दुःखद हादसे की जानकारी लगते ही पूरा यमुनोत्री क्षेत्र शोक में डूब गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग दुःख जता रहे हैं। स्थानीय विधायक संजय डोभाल, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत से लेकर तमाम जनप्रतिनिधि और इलाके के लोग उनके निधन पर दुख जता रहे हैं। विधायक संजय डोभाल ने लिखा है, ‘‘मिलनसार समाजसेवी जसवंत सिंह चौहान ग्राम गौल की वाहन दुर्घटना में मृत्यु होने से पूरे रवांई क्षेत्र में शोक की लहर है। वर्तमान में इनकी पत्नी क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। क्षेत्र के विकास के लिए आप सदैव तत्पर रहते थे । भगवान आपको अपने चरणों में जगह दे, इस दुख की घड़ी में भगवान परिजनों को इस असहनीय दर्द को सहने की शक्ति दे, ॐ शांति।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here