देहरादून- चलती कार में लगी आग। बाल बाल बची जान।
https://youtu.be/coOVdIsYLjc
ऋषिकेश से देहरादून आते हुए एक व्यक्ति की कार में थानों के समीप अचानक आग लग गयी। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से टाटा इंडिगो कार में अचानक आग लग गयी। कार में दो लोग सवार थे उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई।
जाको राखे साइयां मार सके ना कोई , कोटद्वार में दो दिनों से खाई में गिरे व्यक्ति को SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
https://youtu.be/zqpK0C8Nqbc
राज्य में मॉनसूनी बारिश थमने का नाम नही ले रही है। लगातार हो रही ये बारिश कई आपात परिस्थितियों की जनक है ,जिनमे से एक है सड़क हादसे। बरसात के मौसम में सड़क हादसों का खतरा सबसे ज़्यादा रहता है , क्योंकि सड़को पर ऑयल, कीचड़ ,पानी ,मलबा इत्यादी रहता है। इसके अतिरिक्त दरकते पहाड़ भी सड़क हादसों का बड़ा कारण है।इतना ही नही कई बार गड्ढों में बरसाती पानी भर जाता है और रात में यह नज़र नही आता ,जिसकी वजह से सड़क दुर्घटनाएं होती है। ऐसी ही एक घटना है कोटद्वार से, जहां तैनात एस. डी. आर. एफ टीम प्रभारी उप निरीक्षक सौकार सिंह को थाना कोटद्वार से सूचना प्राप्त हुई कि दुगड्डा के पास एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है । उक्त सूचना पर एस. डी.आर. एफ टीम त्वरित रेस्कयू...
देहरादून
आपस मे टकराई तेज रफ़्तार कार
देहरादून मसूरी रोड पर हुआ बड़ा हादसा
आर्यन स्कूल के सामने सड़क पर हुई घटना
कार में बैठे लोग हुए गम्भीर घायल
घायल लोगो को मैक्स अस्पताल ले जाया गया
उत्तराखंड में सबसे कोरोना का संक्रमण कम हुआ है उसके बाद से उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों की संख्या बहुत बढ़ गई है ऐसे में मसूरी जाने वालों का ताता लगा हुआ है वही हरियाणा दिल्ली के कई पर्यटक लगातार देहरादून पहुंच रहे हैं ऐसे ही एक दिल्ली के पर्यटक की गाड़ी आज एक टैक्सी गाड़ी से टकरा गई गाड़ी के हालात फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने खराब हो गए वही देहरादून के मसूरी रोड पर यह हादसा हुआ है आपस में तेज रफ्तार से आती हुई यह गाड़ियां टकराई हैं मालसी डियर पार्क आर्यन स्कूल के सामने सड़क पर हुई घटना आपको बता दें कार में बैठे हुए पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायलों...
Big breaking:-उत्तराखंड में बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर अब इस विभाग में निकली भर्ती
उत्तराखंड में बेरोजगारों के लिए सरकारी नौकरियों का पिटारा एक के बाद एक लगातार कई भागों में बंपर नौकरियों के मौके बेरोजगारों के लिए खोल रहे हैं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तराखंड जल संस्थान में कनिष्ठ अभियंता सिविल के 100 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया गया है इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2021 रखी गई है जबकि लिखित परीक्षा का अनुमानित समय नवंबर 2021 बताया गया है उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में पे जल संस्थान विकास व निर्माण निगम में समूह के अंतर्गत कनिष्ठ अभियंता सिविल के रिक्त पद पर भर्ती जारी की है इसमें वेतनमान 44900 से 142400 तक रखा गया है शैक्षणिक योग्यता में क...
बरसात के मौसम में आपदाओं से उत्तराखंड का चोली दामन का साथ है इस समय पहाड़ों में सफर करना भी खतरे से खाली नहीं है कभी भी भूस्खलन वह बोल्डर गिरने शुरू हो जाते हैं
https://youtu.be/Bfu3o-buykk
बोल्डर गिरने की दो घटना मैं 2 दिनों में दो मौतें हो चुकी हैं वही ऑल वेदर रोड के निर्माण में भी बारिश के चलते बड़ा खलल पड़ता दिखाई दे रहा है
बड़ा हादसा टला : ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के निकट आल वेदर रोड का कार्य चल रहा है जिस कारण कई बार दोनों तरफ से आनेवाले ट्रैफिक को रोक दिया जाता है इसी क्रम में आज पहाड़ खिसकने का वीडियो सामने आया है। जिसमे दोनों तरफ सड़क में ट्रैफिक रुका हुआ है और अचानक पहाड़ खिसक जाता है और वहा पर खड़ी गाड़ियां मलवे की चपेट में आने से बाल बाल बच जाती है देखे वीडियो...
उत्तराखंड में पिछले दिनों में लगातार हुई मानसून की बारिश ने कई जगह कहर बरपाया है
राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन से बार-बार सड़कें बंद हो रही
जिससे लोगों को खासी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा। ऋषिकेश-बदरीनाथ NH पर तोताघाटी में चलती कार पर पत्थर गिरने से नरेन्द्रनगर राजकीय कॉलेज के प्रोफेसर मनोज सुंदरियाल की मौत हो गई।
प्रदेश में लगभग 50 से अधिक सड़कें बंद हैं।
मौसम विभाग की चेतावनी है कि अगले कुछ दिनों तक मानसून की बारिश जमकर बरसने वाली है।
*मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है*
इस दौरान पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के ज्यादा आसार हैं।
*25 जुलाई के बाद बारिश के सिलसिले में और तेजी आने की प्रबल संभावना है*
*22 जुलाई यानी आज देहरादून, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है*।
*23 जुलाई को...
उत्तराखंड : सनसनीखेज मामला
चोरी का लगाया आरोप फिर लाठियों से जमकर पीटा युवा ने
आहत होकर जहर खा कर जीवन कर दिया समाप्त
ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोबाइल की दुकान पर काम करने वाले युवक धीरज पर चोरी का आरोप लगा दुकान के संचालकों ने घर में घुसकर लाठियों से जमकर पीटा।
चोरी के आरोप में घर में घुसकर युवक को बेरहमी से पीटा, आहत युवक ने जहर खाकर दी जानचोरी के आरोप में घर में घुसकर युवक को बेरहमी से पीटा, आहत युवक ने जहर खाकर दी जान
ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोबाइल की दुकान पर काम करने वाले युवक धीरज पर चोरी का आरोप लगा दुकान संचालकों ने घर में घुसकर लाठियों से जमकर पीटा। उसके बाद भी वह उसे घसीटकर साथ ले जाने लगे तो स्वजनों ने 10 हजार रुपये देकर उसे छुड़वाया।
चोरी के आरोप और पिटाई से आ...
उत्तराखंड गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
ऋषिकेश। श्यामपुर स्थित ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ के प्रगतिपुरम कॉलोनी के वार्ड नं 14 व गुलजार फार्म में गन्ने के खेतों में अबादी वाले क्षेत्र में बार-बार दस्तक दे रहा गुलदार और उसके शावकों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया है।
बुधवार को वन विभाग की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर क्षेत्र में पिंजरा लगाया है। इससे पहले वन विभाग की टीम ने गुलदार प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। जिससे विभागीय टीम को गुलदार के पंजों के निशान मिले। क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगा दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान ने बीते 16 जुलाई को रेंज अधिकारी एमएस रावत से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की गई थी। आमद वाले क्षेत्र में गुलदार बार बार शावकों के साथ दिखाई देता है, जिससे ग्रामीणों मे...
देहरादून में मंगेतर से दुष्कर्म का मामला आया सामने अब मुकदमा दर्ज पूरी रिपोर्ट
ख़बर है कि देहरादून में एक चिकित्सालय में काम करने वाले युवक के द्वारा अपनी मंगेतर से शादी से पहले क्लीनिक में दुष्कर्म करने और इसके बाद शादी करने के लिए 10 लाख रुपए दहेज मांगने का मामला प्रकाश में आया है।
वही पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार
एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी युवती का आरोप है कि 16 जनवरी 2020 को उसकी सगाई क्रास रोड के पास एक दंत चिकित्सक के पास रिसेप्शन पर नौकरी करने वाले राहुल मेहरा पुत्र मुकेश मेहरा निवासी सुमननगर, नेहरू कॉलोनी धर्मपुर के साथ हुई थी।
इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी।
एक दिन राहुल ने उसे क्लीनिक पर बुलाया। वहां से सभी लोगों के चले जाने के बाद उसके साथ अवैध...
*जिला कार्यसमिति की बैठक*
*दिन-रात देश सेवा में लगे हैं भाजपा कार्यकर्ताः महाराज*
हल्दापानी में हो रहे भू-धसाव की जद में आये लोगों की समस्या के समाधान के निर्देश*
चमोली।
भारतीय जनता पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिन्हें अपने परिवार से अधिक देश की चिन्ता है। वह समर्पण भाव से दिन रात देश सेवा में लगा है। उक्त बात बुद्धवार को गोपेश्वर में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कही।
जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बुद्धवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गोपेश्वर में आहूत भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में बोलते हुए कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को हम आदेशित कर रहे हैं कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्यों को प्राथम...