उत्तराखंड: सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ख़बर उधम सिंह नगर जिले से
जहाँ उत्तर प्रदेश से सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी का शव घर में पड़ा हुआ था। पड़ोसियों द्वारा बदबू आने पर पुलिस को जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और परिजनों को इसकी जानकारी दी बताया जा रहा है। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उनका परिवार बस्ती में रह रहा था जबकि वह अकेले किच्छा में रहते थे
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।जानकारी के मुताबिक रामकृत राम आयु 67 वर्ष पुत्र भूरे सिंह निवासी बस्ती उत्तर प्रदेश जो कि 2016 में निदेशक सेवायोजन कार्यालय बस्ती उत्तर प्रदेश के पद से रिटायर हुए थे। जिसके बाद वह यहां किच्छा के बडिया इलाके में रहने लगे। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उनका परिवार बस्ती में और वह यहां अकेले रह रहे थे। पिछले तीन-चार दिनों से वह अपने ...









