Monday, May 4News That Matters

Tag: उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में लक्ष्मण चौक में आयोजित रावण दहन व दशहरा मेले में प्रतिभाग किया औऱ  उपस्थित लोगों को विजयादशमी की बधाई दी

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में लक्ष्मण चौक में आयोजित रावण दहन व दशहरा मेले में प्रतिभाग किया औऱ उपस्थित लोगों को विजयादशमी की बधाई दी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित रावण दहन व दशहरा मेला में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि लेकर आए। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन हम सभी के लिये प्रेरणा हैं। उन्होंने समाज के हर वर्ग को जोङने का काम किया। उन्होंने शबरी के बेर खाकर सामाजिक समानता का संदेश दिया।    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढा है। शक्तिशाली, गौरवशाली भारत के रूप मे देश आगे बढ रहा है। प्रधानमंत्री जी ने हमें वर्ष 2025 में उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में नम्बर वन राज्य बनाने का लक्ष्य दिया है। दशहरे के पावन पर्व पर हम इसके लिये संकल्प लेते हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अंत्यो...
उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन हैः सतपाल महाराज

उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन हैः सतपाल महाराज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन हैः सतपाल महाराज* हरिद्वार। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज ने शुक्रवार को प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार में पहाड़ी रत्न श्री देव सुमन गढ़वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म कलाकारों और निर्माता श्री विक्रम नेगी पहाड़ी से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी।  सतपाल महाराज ने पहाड़ी रत्न  देव सुमन गढ़वाली फिल्म के निर्माता  विक्रम नेगी पहाड़ी से उत्तराखंड की संस्कृति और कला को आगे बढ़ाने के लिए फीचर फिल्म निर्माताओं व ओटीटी प्लेटफार्म पर सब्सिडी के बारे में विस्तार से चर्चा की। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की विभूतियों पर फिल्म बन रही है यह एक सराहनीय प्रयास है।  महाराज ने कहा कि उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन है और शूटिंग करने के लिए बहुत सुंदर जगह है। उन्होने कहा कि उत्तराखंड की विभूतियों ...
बागेश्वर: की बेटी दीक्षा रावत ने टॉप फाइव आइआइटी के लिए चयनित,रावत परिवार ओर  क्षेत्र में खुशी की लहर

बागेश्वर: की बेटी दीक्षा रावत ने टॉप फाइव आइआइटी के लिए चयनित,रावत परिवार ओर क्षेत्र में खुशी की लहर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, बागेश्वर
बागेश्वर : गागरीगोल, मन्यूड़ा निवासी एक बेटी ने जेईई एडवांस में टॉप फाइव आइआइटी संस्थान में स्थान बनाया है। उनकी कामयाबी पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्वजनों को बधाइयां देने वालों का लगातार फोन आ रहे हैं। कत्यूर घाटी क्षेत्र के गागरीगोल निवासी यशवंत सिंह रावत की सुपुत्री दीक्षा रावत का जेईई एडवांस में टॉप फाइव आइआइटी संस्था में चयन हुआ है। शुक्रवार को परीक्षाफल घोषित होने पर उनके घर पर खुशी की लहर दौड़ गई। विजयादशमी पर्व पर उनके परिवार को सौगात भी मिली है। दीक्षा ने सेंट एडम्स गरुड़ से इंटर की परीक्षा 96 प्रतिशत अंकों के साथ  में उत्तीर्ण की। उसके बाद उन्हें जेईई मेंस में सफलता प्राप्त हुई है। उनके पिता यशवंत रावत सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत हैं। जबकि माता मुन्नी रावत सफल गृहणी। दीक्षा ने बताया कि वह मोबाइल का इस्तेमाल जरूरी काम के लिए करतीं हैं। किताबों को पढ़ना उसका शौक रहा ...
पिथौरागढ़: सौ मीटर से अधिक गहरी खाई से होते हुए काली नदी में गिरी कार, चार घायल, एक लापता, राहत व बचाव कार्य जारी

पिथौरागढ़: सौ मीटर से अधिक गहरी खाई से होते हुए काली नदी में गिरी कार, चार घायल, एक लापता, राहत व बचाव कार्य जारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़: सौ मीटर से अधिक गहरी खाई से होते हुए काली नदी में गिरी कार, चार घायल, एक लापता, राहत व बचाव कार्य जारी जानकरी अनुसार नेपाल सीमा पर जौलजीबी -झूलाघाट मार्ग पर जौलजीबी से पांच किमी दूर हंसेश्वर मठ के पास एक बैगनआर कार सौ मीटर से अधिक गहरी खाई से होते हुए काली नदी में गिर गई। घटना शुक्रवार सायं की है। एक कार जौलजीबी से पीपली को जा रही थी। तीतरी और हंसेश्वर मठ के बीच कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर से अधिक गहरी खाई से होते हुए काली नदी  में गिर गई। इस दौरान एक दो स्थानीय लोग इस स्थान पर मौजूद थे। उन्होंने कार को दुघर्टनाग्रस्त होतेे देखा और इसकी सूचना मठ के महंत परमानंद गिरी को दी। महंत ने तत्काल निकट की एसएसबी चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसबी जवान खोज एवं बचाव कार्य के लिए पहुंच गए।   वाहन में सवार दो लोग खाई में छिटक कर बुरी तरह जख्मी हो गए तीन लोग कार के साथ सी...
उत्तराखंड:राज्य में घट गई बेरोजगारी दर,कांग्रेस के आरोप उसकी हताशा :मनवीर चौहान

उत्तराखंड:राज्य में घट गई बेरोजगारी दर,कांग्रेस के आरोप उसकी हताशा :मनवीर चौहान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
राज्य में घट गई बेरोजगारी दर,कांग्रेस के आरोप उसकी हताशा : चौहान शराब,खनन और नियुक्तियों को उद्योग के रूप में चलाने वाले बन रहे उपदेशक देहरादून 14 अक्टूबर, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी की दर में कमी आना राज्य के बेहतरी का संकेत है और इससे साफ है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार सही दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएमईआई के ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में बेरोजगारी की दर में 2.1 प्रतिशत की कमी आयी है और यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा रोजगार की दिशा में किये जा प्रयास और योजनाओं के क्रियान्वयन का प्रतिफल है। अगस्त में बेरोजगारी की दर 6.2 थी जो सितंबर में 4.1 तक रह गई। कोरोना में जहां देश और दुनिया की अर्थव्यवस्था हिचकोले खा रही है,ऐसे में उतराखंड में बेरोजगारी दर में कमी आना सुखद है। श्री चौहान ने कहा कि व...
मुख्यमंत्री धामी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड के दो जवानों के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री धामी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड के दो जवानों के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड के दो जवानों के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और योगंबर सिंह ने देश सेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री ने दोनों शहीद जवानों के परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य रखने की कामना की है।  ...
युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को आर्थिक सहायता के लिए शासनादेश जारी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा

युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को आर्थिक सहायता के लिए शासनादेश जारी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को आर्थिक सहायता के लिए शासनादेश जारी* *सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा* *22 करोड़ 24 लाख 50 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई* *युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के अन्तर्गत युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को स्वावलम्बन के लिए छः माह आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के अन्तर्गत युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों को स्वावलम्बन के लिए 22 करोड़ 24 लाख 50 हजार रूपये की स्वीकृति का शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस राशि से प्रदेश के युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों को छः माह आर्थिक सहायता दी जाएगी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना काल में  युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों के सराहनीय कार्य को देखते हुए छ माह आर्थिक सहायता की घोषणा की थी।  ...
बागेश्वर: बीती रात गोमती नदी में गिरी कार चालक की मौत,परिजनों में कोहराम

बागेश्वर: बीती रात गोमती नदी में गिरी कार चालक की मौत,परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, बागेश्वर
बागेश्वर: गोमती नदी में गिरी कार चालक की मौत,परिजनों में कोहराम मिली जानकारी के  अनुसार बीते बुधवार की रात करीब सवा नौ बजे गरुड़ से बागेश्वर की ओर आ रही कार संख्या यूके-04- एन-2026 कमेड़ी स्थित आइटीआइ के पास अनियंत्रित होकर गोमती नदी में गिर गई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस, आपदा कंट्रोल को दी। सूचना के बाद एफएसओ महेश चंद्र मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर रेस्क्यू टीम, पुलिस बल व स्थानीय लोगों के सहयोग से कार को नदी से बाहर निकाला। कार के अंदर फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पर्स से मिले आधार कार्ड से उसका नाम पवन कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मुखानी हल्द्वानी का पता था। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में रख दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। गुरुवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को...
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा की,अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा की,अधिकारियों को दिए निर्देश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि माउंटेनियर्स और ट्रैकर्स के लिए रिस्टबैंड की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें सैटेलाईट व अन्य माध्यमों से उनकी लोकेशन की जानकारी मिल सके। सर्च ऑपरेशन्स में इससे काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहियों एवं ट्रैकर्स की सुरक्षा के लिए अन्य आवश्यक इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाएं।         मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा सीजनल होती है, परन्तु ऑफ सीजन टूरिज्म की व्यापक सम्भावनाएं है। इन्हें तलाशते हुए योजनाएं तैयार की जाएं। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सबसे पहले कनेक्टिविटी पर कार्य किया जाए। हेलीपैड्स एवं हेलीपोर्ट्स के निर्माण पर शीर्घ से शीघ्र कार्य किया जाए। पर्यटन स्थलों में हेलीपैड्स विकसित करने के लिए प्राथमिकता तय की जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों म...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  गुवाहाटी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए  भारतीय सेना के जवान सोनित कुमार सैनी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  गुवाहाटी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए भारतीय सेना के जवान सोनित कुमार सैनी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  गुवाहाटी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए ग्राम धनौरी, रूङकी निवासी भारतीय सेना के जवान सोनित कुमार सैनी के  घर पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना  की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी।   कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक  प्रदीप बत्रा एवं  सुरेश राठौर ने भी शहीद जवान  सोनित कुमार सैनी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।...