Tuesday, May 5News That Matters

Tag: उत्तराखंड

चारधाम यात्रा खोलने के निर्णय से उत्साहित टूर ऑपरेटरों एवं होटल व्यवसायियों ने  पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को सम्मानित  किया

चारधाम यात्रा खोलने के निर्णय से उत्साहित टूर ऑपरेटरों एवं होटल व्यवसायियों ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को सम्मानित किया

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
टूरऑपरेटरों एवं होटल व्यवसायियों ने किया महाराज का सम्मान* देहरादून। न्यायालय द्वारा चारधाम यात्रा खोलने के निर्णय से उत्साहित अनेक टूरऑपरेटरों एवं होटल एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने शनिवार को प्रदेश के पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज से भेंट कर इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया।   प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज के सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को प्रदेश के अनेक टूर ऑपरेटर एवं होटल एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज से भेंट कर न्यायालय द्वारा चारधाम यात्रा खोलने के निर्णय का स्वागत करते हुए समय-समय पर उनकी समस्याओं के निराकरण करने के लिए पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज का सम्मान भी किया। इस मौके पर टूर ऑपरेटर एवं होटल एसोसिएशन से जुड़े अभिषेक अहलूवालिया, अंकित कुमार, प्रतीक कंडवाल, दिनेश डोभाल, संदीप सहानी, दीपक भल्ला, चंद्...
उत्तराखंड: गोविषाण टीले के रहस्य को जानने के लिए महाराज ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री को भेजा पत्र

उत्तराखंड: गोविषाण टीले के रहस्य को जानने के लिए महाराज ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री को भेजा पत्र

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
गोविषाण टीले के रहस्य को जानने के लिए महाराज ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री को पत्र भेजा देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री  अजय भट्ट को पत्र प्रेषित कर गोविषाण टीले में उत्खनन कराए जाने को कहा है।     प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री  अजय भट्ट को पत्र लिखकर काशीपुर स्थित गोविषाण टीले की ऐतिहासिकता व पुरातात्विक महत्व को देखते हुए यहां उत्खनन कराए जाने को कहा है। पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड उत्तर भारत में स्थित पर्यटन योग एवं आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। उधम सिंह नगर की तराई में स्थित काशीपुर में नगर से आधे मील की दूरी गोविषाण टीला है। यह टीला अपने भीतर कई इतिहास समेटे हुए हैं। उन्होंन...
ऋषिकेश: जन आशीर्वाद रैली के दौरान उमड़ा जनसैलाब, 2022 की जीत का आगाज।,मुख्यमंत्री ने लगायी घोषणा की झड़ी,जाने पूरी ख़बर

ऋषिकेश: जन आशीर्वाद रैली के दौरान उमड़ा जनसैलाब, 2022 की जीत का आगाज।,मुख्यमंत्री ने लगायी घोषणा की झड़ी,जाने पूरी ख़बर

उत्तराखंड, Featured, Uncategorized, ऋषिकेश, देहरादून
मुख्यमंत्री ने लगायी घोषणा की झड़ी। जन आशीर्वाद रैली के दौरान उमड़ा जनसैलाब, 2022 की जीत का आगाज।।   ऋषिकेश 18 सितंबर। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जन आशीर्वाद रैली के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं स्थानीय विधायक व उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया।श्यामपुर के हाट बाजार से प्रारंभ हुई रैली के दौरान जगह जगह पर लोगों और विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा एवं आतिशबाज़ी कर जन आशीर्वाद रैली का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में बाइक रैली निकाली।     जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से चुनावी अभियान की शुरुआत कर रही भाजपा रैली में उमड़ी भीड़ देख उत्साहित नजर आ रही है।जन आशीर्वाद यात्रा श्यामपुर के हाट बाजार से 11 बजे प्रारंभ हुई, जिसका जनार्दन मार्केट, साई आश्रम,...
हिमाचल: से सेब लेकर देहरादून आ रहा एक पिकअप वाहन   पलटा, चार लोग घायल

हिमाचल: से सेब लेकर देहरादून आ रहा एक पिकअप वाहन   पलटा, चार लोग घायल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
  हिमाचल से सेब लेकर देहरादून आ रहा एक पिकअप वाहन हइया में पलटा, चार लोग घायल आज सुबह चकराता-साहिया-कालसी मार्ग पर हइया के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। यह पिकअप वाहन हिमाचल के सनसोग से सेब लेकर आ रहा था ये हादसा शनिवार सुबह हइया के पास हुआ। इस हादसे में वाहन सवार भीम पुत्र जयपाल निवासी सनसोग-हिमाचल, दिनेश रावत पुत्र सरदार निवासी बुल्हाड़, निशांत पुत्र नैन सिंह निवासी छाजपुर-हिमाचल और एक 12 वर्षीय बालिका घायल हो गए। फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।...
 टिहरी झील में गिरी कार,  तीन लोग लापता,  रेस्क्यू  जारी

 टिहरी झील में गिरी कार,  तीन लोग लापता,  रेस्क्यू  जारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल
टिहरी झील में गिरी कार,  तीन लोग लापता,  रेस्क्यू  जारी    मिली जानकारी के  अनुसार चिन्यालीसौड़-स्यांसू पुल मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर टिहरी झील में समा गई। कार में स्यांसू गांव के प्रधान सहित तीन व्यक्ति सवार थे। तीनों लापता हैं। कार दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी शुक्रवार शाम को तब मिली, जब कुछ स्थानीय निवासियों ने कार की नंबर प्लेट और बौनट का एक हिस्सा सड़क पर गिरा तथा पैराफिट का एक हिस्सा भी टूटा हुआ देखा ।   उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि चिन्यालीसौड़ के राजस्व क्षेत्र बल्डोगी के अंतर्गत स्यांसू पुल के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में चश्मदीदों के अनुसार तीन व्यक्ति सवार बताए जा रहे हैं, जो शुक्रवार की शाम को स्यांसू पुल से बल्डोगी की ओर आ रहे थे। कार में सवार व्यक्तियों में टिहरी जनपद के स्यांसू गांव के प्रधान शीशपा...
दुःखद ख़बर:बागेश्वर में घास काटने जंगल गई महिला की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत

दुःखद ख़बर:बागेश्वर में घास काटने जंगल गई महिला की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, बागेश्वर
दर्दनाक ख़बर :बागेश्वर में घास काटने जंगल गई महिला की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत ख़बर दुःखद है बागेश्वर में एक महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। वह अपनी बहू के साथ पास के जंगल में घास लेने गई थी। घास काटते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में पर गहरी चोट लग गई थी। सूचना के बाद ग्रामीण जंगल गए और महिला को खाई से रेस्क्यू कर अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। बागेश्वर कोतवाली क्षेत्र के द्यांगण गांव निवासी 55 वर्षीय हीरा देवी पत्नी भूपाल सिंह कठायत अपनी बहू और अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में घास काटने गई थी। घास काटते समय उसका पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गई। इस हादसे में उसके सिर समेत शरीर में गहरे जख्म हो गए। बहू ने इसकी सूचना फोन से स्वजनों को दी...
मसीही शान्ति सेना के प्रतिनिधियों ने दी मुख्यमंत्री को शुभकामना

मसीही शान्ति सेना के प्रतिनिधियों ने दी मुख्यमंत्री को शुभकामना

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मसीही शान्ति सेना के प्रतिनिधियों ने दी मुख्यमंत्री को शुभकामना। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाल में शुक्रवार को सायं बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आये मसीही शान्ति सेना के प्रतिनिधियों ने भेंट कर प्रदेश में शान्ति सद्भाव, सामाजिक एकता व सर्व धर्म समभाव को बढ़ावा देने की प्रभु ईशा मसीह से प्रार्थना की। उन्होंने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को विकास की राह पर अग्रसर करने में और अधिक शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की।   उन्होंने कामना की कि मुख्यमंत्री के रूप में  पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को शांति एवं सद्भाव के साथ विकास में दिशा में और आगे ले जायेंगे। इस अवसर पर रमेश कुमार मैक्स सहित अन्य लोग उपस्थित थे।...
उत्तराखंड:मंदिर परिसर में बने कमरे से आई बदबू तो ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना,पुलिस ने कुंडी खोली तो उड़ गए होश

उत्तराखंड:मंदिर परिसर में बने कमरे से आई बदबू तो ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना,पुलिस ने कुंडी खोली तो उड़ गए होश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
उत्तराखंड:मंदिर परिसर में बने कमरे से आई बदबू, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना,पुलिस ने कुंडी खोली तो उड़ गए होश ख़बर (रुड़की)। हरिद्वार जिले से    मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव में मंदिर के सेवादार की निर्मम हत्या कर दी। सेवादार का शव कई दिन तक कमरे में बंद रहा। बदबू आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कुंडी खोलकर शव को बाहर निकाला। आशंका है कि सेवादार के प्राइवेट पार्ट्स पर सरिये से करंट देकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।     नसीरपुर गांव में आबादी से थोड़ा दूरी पर एक मंदिर है। मंदिर परिसर में ही कुछ कमरे बने हैं। यहां पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद कोतवाली अंतर्गत मिरगपुर गांव निवासी बाबा कालूदास मुख्य पुजारी हैं। डेढ़ माह पहले वह गांव से चले गए थे। इस दौरान उन्होंने मंद...
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया ऐवर ग्रीन रेजीडेन्सी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण,ओर कहा देवस्थानम बोर्ड में सुरक्षित हैं सभी के अधिकार

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया ऐवर ग्रीन रेजीडेन्सी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण,ओर कहा देवस्थानम बोर्ड में सुरक्षित हैं सभी के अधिकार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*देवस्थानम बोर्ड में सुरक्षित हैं सभी के अधिकार: महाराज* *पर्यटन मंत्री ने किया ऐवर ग्रीन रेजीडेन्सी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण* देहरादून। सरकार प्रदेश में स्थित पर्यटन और पौराणिक धार्मिक स्थलों को लगातार विकसित करने में लगी है। अनेक धार्मिक सर्किट बनाए गए हैं। चारों धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मैं बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का गठन किया गया है। देवस्थानम बोर्ड में सभी तीर्थ पुरोहितों के हक हकूक दस्तूर और अधिकार यथावत रखे गए हैं। https://youtu.be/YZgoD-Z6ErQ   उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने शुक्रवार को शिमला रोड स्थित कड़वा पानी, मानक सिद्ध में पर्यटन विभाग की वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत निर्मित करवाये गये "एवरग्रीन रेजिडेंसी पर्यटक आवास...
मुख्य सचिव डॉ एस.एस. संधू ने केदारनाथ के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की ओर कार्यों में गति, गुणवत्ता के साथ ही तेजी लाने के निर्देश दिए

मुख्य सचिव डॉ एस.एस. संधू ने केदारनाथ के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की ओर कार्यों में गति, गुणवत्ता के साथ ही तेजी लाने के निर्देश दिए

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव डॉ एस.एस. संधू ने शुक्रवार को भगवान केदारनाथ के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यों में बेहतर गुणवत्ता के साथ ही तेजी लाने के निर्देश दिए।   मुख्य सचिव ने कार्यों में गति लाने के लिए आवश्यक मैन पावर, मशीनरी एवं मटीरियल की पर्याप्तता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में गति लाने के लिए वीकली टारगेट निर्धारित कर अचीवमेंट की समीक्षा नियमित रूप से की जाए।...