Tuesday, May 5News That Matters

Tag: उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने की उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा, कॉलेजों में रोजगार परक शिक्षा के विषय भी संचालित किये जाने के दिये निर्देश।

मुख्यमंत्री ने की उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा, कॉलेजों में रोजगार परक शिक्षा के विषय भी संचालित किये जाने के दिये निर्देश।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने की उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा।* *कॉलेजों में रोजगार परक शिक्षा के विषय भी संचालित किये जाने के दिये निर्देश।* *शिक्षा की गुणवत्ता पर दिया जाए विशेष ध्यान।* *नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रदेश में सुनिश्चित की जाए प्रभावी व्यवस्था।* *छात्रों की आवश्यकता एवं मांग के अनुरूप हो विषयों का चयन।* *छात्रों को कम्प्यूटर शिक्षा विषय के रूप में पढ़ाये जाने के साथ ही उद्योगों के अनुकूल व्यावसायिक शिक्षा की जाय व्यवस्था।*     मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ ही छात्रों के व्यापक हित में महाविद्यालयों में रोजगार परक विषयों की पढ़ाई पर भी ध्यान देने को कहा है। बैठक में राज्य के विभिन्न विकासखण्डों में महाविद्यालयों की स्थापना, पूर्व में स्...
खाद्य प्रसंस्करण व पेयजल को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री से मिले सतपाल महाराज

खाद्य प्रसंस्करण व पेयजल को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री से मिले सतपाल महाराज

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
खाद्य प्रसंस्करण व पेयजल को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री से मिले सतपाल महाराज   देहरादून। कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज ने खाद्य प्रसंस्करण एवं जल शक्ति राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल से उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में खाद्य प्रसंस्करण एवं पेयजल को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण एवं पेयजल की समस्याओं को लेकर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं जल शक्ति राज्य मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री  महाराज ने उन्हें बताया कि प्रदेश में अनेक उपयोगी फसलों का उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रामदाना, भापर तथा किनवा जैसे खाद्यान्नों...
दुखद खबर:टिहरी गढ़वाल से जहाँ डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिर, चालक की मौके पर ही मौत

दुखद खबर:टिहरी गढ़वाल से जहाँ डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिर, चालक की मौके पर ही मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल
दुखद खबर:टिहरी गड़वाल से जहाँ डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिर, चालक की मौके पर ही मौत   ख़बर टिहरी से बता दे कि उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी टिहरी में घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां धोपरधार के समीप एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वही स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान राम बहादुर (35) पुत्र मुहर बहादुर निवासी क्रेसर प्लांट सांकरी घुत्तू के रूप में हुई है । पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही हैं...
देहरादून: स्मार्ट सिटी के गड्ढे में जा  गिरी स्कूटी, दो बच्चों समेत चार व्‍यक्ति घायल

देहरादून: स्मार्ट सिटी के गड्ढे में जा  गिरी स्कूटी, दो बच्चों समेत चार व्‍यक्ति घायल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून: स्मार्ट सिटी के गड्ढे में जा  गिरी स्कूटी, दो बच्चों समेत चार व्‍यक्ति घायल       देहरादून। देर रात स्मार्ट सिटी की ओर से पलटन बाजार में खोदे गए गड्ढे में स्कूटी सवार परिवार गिर गया। हादसे में पति-पत्नी को हल्की चोटें आईं हैं, जबकि दोनों बच्चों के आंख और सिर पर चोट लगी है। स्मार्ट सिटी की ओर से पलटन बाजार में लंबे समय से डक्ट बनाने का काम किया जा रहा है, जिसके चलते यहां से गुजरने वालों के लिए दिक्कत उठानी पड़ रही है। गुरुवार रात करीब सवा दस बजे लाल फूल भंडार के मालिक संजय आनंद दुकान बंद करके परिवार सहित स्कूटी से घर के लिए निकल रहे थे। रास्ते में गड्ढा न दिख पाने के कारण वह स्कूटी समेत गड्ढे में जा गिरे। हादसे के बाद आधी स्कूटी गड्ढे के अंदर चली गई। दंपति व बच्चे गड्डे में गिरने से बच गए, लेकिन वह इधर-उधर सड़क पर गिर गए।   हादसे के...
चंपावत निवासी बच्चे ने श्रीनगर में फायर ब्रिगेड और पुलिस को  दिनभर दौड़ाया जाने पूरी ख़बर

चंपावत निवासी बच्चे ने श्रीनगर में फायर ब्रिगेड और पुलिस को  दिनभर दौड़ाया जाने पूरी ख़बर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
चंपावत निवासी बच्चे ने श्रीनगर में फायर ब्रिगेड और पुलिस को  दिनभर दौड़ाया जाने पूरी ख़बर जिला मुख्यालय में श्रीनगर रोड पर आग लगने की सूचना पर अग्निशमन व पुलिस जवान शहरभर में दौड़ते रहे, लेकिन घटनास्थल का पता नहीं चल पाया। पड़ताल के बाद में पुलिस को पता चला कि चंपावत जिले से किसी बच्चे ने पुलिस के आकस्मिक नंबर पर झूठी सूचना देकर शरारत की थी।   बृहस्पतिवार शाम चार बजे पुलिस के आकस्मिक नंबर 112 पर श्रीनगर रोड स्थित किसी स्थान पर एक भवन में एक आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली व अग्निशमन दल की दो गाड़ियां श्रीनगर रोड व कोटद्वार रोड के लिए रवाना हो गई। इसके साथ ही एसएसआई महेश रावत भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस व दमकल के वाहनों ने श्रीनगर रोड व कोटद्वार रोड पर निरीक्षण किया, लेकिन किसी भी स्थान पर आग लगने के कोई निशान नहीं मिले। इस बीच पुलिस व अग्निशमन ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरे करने के दिए निर्देश,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरे करने के दिए निर्देश,

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*राज्यभर में स्वरोजगार शिविर लगाने का रोस्टर तैयार* *30 सितम्बर तक सभी 13 जिलों में आयोजित होंगे 240 शिविर, मौके पर होगा आवेदनों का निस्तारण* *जिला स्तरीय अधिकारी एवं बैंक के अधिकारी स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की देंगे जानकारी* *मुख्यमंत्री ने दिए स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरे करने के निर्देश*     देहरादून। अगले 30 दिनों में राज्य में स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरे करने का काम अभियान के रूप में चलेगा। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सभी जनपदों में 'स्वरोजगार शिविर' लगाये जायेंगे। इन शिविरों में जिला स्तरीय अधिकारी एवं बैंक के अधिकारी स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही मौके पर ही आवेदकों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस माह 30 सितम्बर से...
मुख्यमंत्री ने की पर्यटन विभाग की समीक्षा, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी को बढ़ाये जाने के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री ने की पर्यटन विभाग की समीक्षा, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी को बढ़ाये जाने के दिये निर्देश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने की पर्यटन विभाग की समीक्षा* *वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी को बढ़ाये जाने के दिये निर्देश* *संचालित पर्यटन योजनाओं के निर्माण में लायी जाये तेजी* *क्षेत्र विशेष की आवश्यकतानुसार अतिरिक्त रोप वे एवं पर्यटन योजनाओं के प्रस्ताव तैयार कर केन्द्र सरकार को किये जाय प्रेषित*     *पर्यटन योजनाओं एवं इससे लाभान्वित होने वालों का विवरण भी किया जाय तैयार।* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा की। उन्होंने पर्यटन से सम्बन्धित योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही तीन माह की योजना का भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्र धरातल पर दिखायी दे इस पर विशेष ध्यान दिया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन हमारी आर्थिकी का महत्वपूर्ण वि...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ग्राम्य श्री’ विक्रय केंद्र का किया लोकार्पण,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ग्राम्य श्री’ विक्रय केंद्र का किया लोकार्पण,

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'ग्राम्य श्री' विक्रय केंद्र का लोकार्पण किया* *विक्रय केंद्र में जलागम विभाग उत्तराखण्ड के अंतर्गत गठित कृषक संघों के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे*        मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने राजपुर रोड देहरादून पर निर्मित 'ग्राम्य श्री' विक्रय केंद्र का लोकार्पण किया। इस विक्रय केन्द्र में जलागम विभाग उत्तराखण्ड के अंतर्गत गठित कृषक संघों के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। मुख्यमंत्री ने यहां रखे उत्पादों का अवलोकन भी किया।        मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के विक्रय केन्द्र से जहां उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक उत्पाद मिलेंगे, वहीं किसानों, ग्रामीणों को भी उनके उत्पादों के लिये बाजार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के हित में अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए बहुत सी महत्वपूर्ण पहले...
देहरादून:बीएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ से जुड़े आक्रोशित प्रशिक्षित बेरोजगारों, ने शिक्षामंत्री आवास जाकर  भर्ती प्रक्रिया में वर्तमान तक के समस्त रिक्त पदों को शामिल करने की मांग, शिक्षामंत्री ने गतिमान भर्ती (प्राथमिक) में अधिकारियों को पद वृद्धि के दिये निर्देश

देहरादून:बीएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ से जुड़े आक्रोशित प्रशिक्षित बेरोजगारों, ने शिक्षामंत्री आवास जाकर भर्ती प्रक्रिया में वर्तमान तक के समस्त रिक्त पदों को शामिल करने की मांग, शिक्षामंत्री ने गतिमान भर्ती (प्राथमिक) में अधिकारियों को पद वृद्धि के दिये निर्देश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
शिक्षामंत्री ने गतिमान भर्ती (प्राथमिक) में अधिकारियों को पद वृद्धि के दिये निर्देश।     देहरादून । बीएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ का सांकेतिक धरना शिक्षा निदेशालय देहरादून में आज दिनांक 2 सितंबर को भी जारी रहा । महासंघ से जुड़े आक्रोशित प्रशिक्षित बेरोजगारों ने शिक्षामंत्री आवास जाकर भर्ती प्रक्रिया में वर्तमान तक के समस्त रिक्त पदों को शामिल करने की शिक्षामंत्री अरविंद पांडे से मांग की और पद वृद्धि को लेकर अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में 4000 से भी अधिक पद रिक्त हैं जबकि केवल 2288 पदों में विज्ञप्ति जारी की गई है।       उन्होंने शिक्षामंत्री से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हजारों बीएड टीईटी प्रशिक्षित आयुसीमा को पार कर गए हैं जिसके लिए गतिमान भर्ती प्रक्रिया में ही पद बढ़ाने की मांग की जा रही है संगठन के ...
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने कहा आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने कहा आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी* *राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए मसूरी गोलीकांड में बेलमती चौहान, हंसा धनई, बलवीर सिंह नेगी, धनपत सिंह, मदन मोहन ममगाईं, राय सिंह बंगारी ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान के कारण ही हमें उत्तराखण्ड नया राज्य मिला। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोनकारियों ने जिस उद्देश्य से अलग राज्य की मांग की थी। उसके अनुरूप ही राज्य को आगे बढ़ाया जायेगा। जन समस्याओं का समाधान तेजी से हो, इसके लिए हर स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय क...