Sunday, June 29News That Matters

Tag: अब तक 58 शव बरामद

चमोली जलप्रलय के बाद रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 58 शव बरामद, 32 की हुई शिनाख्त

चमोली जलप्रलय के बाद रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 58 शव बरामद, 32 की हुई शिनाख्त

Featured, उत्तराखंड, चमोली, देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड के चमोली में आई आपदा के बाद से लगातार रेस्क्यू अभियान जारी है। तपोवन स्थित विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल से मलबे में दबे दो और शव बरामद हुए हैं। टनल से अभी तक 12 शव मिल चुके हैं। कुल लापता 204 व्यक्तियों में से 58 के शव बरामद हो चुके हैं। मृतकों में 32 की ही शिनाख्त हुई है। 146 की तलाश जारी है। गौरतलब है कि, सात फरवरी को रैणी गांव के ऊपरी इलाके में हिमस्खलन के बाद ऋषिगंगा और धौलीगंगा में उफान आ गया था। इससे ऋषिगंगा और विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना को नुकसान पहुंचने के साथ ही इनमें काम कर रहे लोग मलबे में दफन हो गए। कुछ स्थानीय लोग भी उफान में बह गए थे। लापता लोगों का आंकड़ा 204 बताया गया। जबकि, तपोवन में टनल में 12 व्यक्तियों को रेस्क्यू करके बचा लिया गया था।...