
त्रिवेंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए एक और सराहनीय निर्णय ,अब फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) में महिलायें भी हो सकेगी शामिल
देहरादून: त्रिवेंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए एक और सराहनीय निर्णय लिया है। अब फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) में महिलायें भी शामिल हो सकेंगीं। अभी तक फायर ब्रिगेड में महिलाओं की नियुक्ति नहीं की जाती थी। लेकिन अब फायर ब्रिगेड में महिलाओं के लिए भी नौकरी के दरवाजे खोल दिए गये हैं।
सरकार ने अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में संशोधन कर महिलाओं को भर्ती का मौका दिया है। इस संबंध में शासन की ओर से नियमावली की अधिसूचना जारी कर दी गई।
प्रदेश में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन में फायरमैन और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर पुरुषों की नियुक्ति की जाती थी। अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में संशोधन कर महिलाओं की नियुक्ति की व्यवस्था कर दी है। फायर कार्मिक के पद पर महिलाओं के लिए आयु सीमा 21 से 25 वर्ष और अग्निशमन द्वितीय अधिका...