अस्पतालों की बेरुखी के बीच मरीजों के साथ खड़ा श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, गोल्डन कार्ड पर जारी है उपचार
अस्पतालों की बेरुखी के बीच मरीजों के साथ खड़ा श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, गोल्डन कार्ड पर जारी है उपचार
देहरादून। उत्तराखंड में गोल्डन कार्ड योजना के तहत उपचार को लेकर जहां कई बड़े अस्पतालों ने हाथ पीछे खींच लिए हैं, वहीं श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, पटेल नगर, देहरादून ने अपनी प्रतिबद्धता कायम रखते हुए गोल्डन कार्ड लाभार्थियों को निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। अस्पताल में पेंशनर्स, सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित योजना के अन्य सभी पात्र लाभार्थी गोल्डन कार्ड के माध्यम से उपचार का लाभ उठा रहे हैं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक ने कहा कि अस्पताल राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहा है। अस्पताल का उद्देश्य जरूरतमंदों और पात्र लाभार्थियों को ग...
