
आज नहाय-खाय, 20 को मनाई जाएगी छठ, ये है पूजा का समय
आज नहाय-खाय, 20 को मनाई जाएगी छठ, ये है पूजा का समय
चार दिन का छठ पर्व आज से शुरू होगा, कोरोना संकट के चलते सादगी से मनाया जाएगा पर्व
पूर्वांचल के पवित्र छठ पूजा पर्व की शुरुआत बुधवार यानी आज से
नहाय-खाय के साथ होगी।
चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। हालांकि, कोरोना संकट के चलते इस बार अधिकांश संस्थाएं सादगी से पर्व मनाएंगी।
छठ पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को आता है। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश व झारखंड में मनाया जाता है, लेकिन मौजूदा समय में देशभर में यह मुख्य पर्व बन गया है। यह पर्व मानव और प्रकृति के बीच प्रेम का प्रतीक है। सूर्य को अर्घ्य और जल का विशेष महत्व है।
पर्व का पहला दिन
18 नवंबर यानी आज
चतुर्थी के दिन नहाय-खाय मनाया जाएगा। यह पर्व का पहला दिन है।
19 को पंचमी के दिन खरना होगा, जिसमें लोग दिनभर व्रत रख...