धामी सरकार में पारदर्शी भर्ती का भरोसा, आज 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को मिले नियुक्ति पत्र; 5 साल में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी
धामी सरकार में पारदर्शी भर्ती का भरोसा, आज 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को मिले नियुक्ति पत्र; 5 साल में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने 36 चयनित अभ्यर्थियों में 13 बेटियों के शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता सरकारी सेवाओं की तैयारी कर रही प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त अधिकारियों की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ ही उनके माता-पिता एवं गुरुजनों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र के साथ ही आप सभी को जनसेवा की...
