विशेषज्ञ डॉक्टर, आधुनिक लैब और त्वरित जांच… स्वाइन फ्लू से मुकाबले के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पूरी तरह तैयार
विशेषज्ञ डॉक्टर, आधुनिक लैब और त्वरित जांच... स्वाइन फ्लू से मुकाबले के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पूरी तरह तैयार
देहरादून। देहरादून में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने स्वाइन फ्लू संक्रमण से निपटने के लिए कमर कस ली है। अस्पताल प्रबंधन ने स्वाइन फ्लू के संदिग्ध एवं संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए 50 बेड का विशेष वार्ड आरक्षित किया है। गंभीर मरीजों के लिए 5 आईसीयू बेड भी सुरक्षित रखे गए हैं। वहीं, वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. जगदीश रावत को स्वाइन फ्लू मामलों का नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह जानकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक ने दी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध मामलों की निगरानी, जांच और उपचार को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से विशेष गाइडलाइन जारी की गई है। देहरादून में हाल के दिनों में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध और पॉजिटिव मामले ...
