
मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2021 का शुभारंभ,उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंगल दलों को प्रदान किये राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवार्ड
*मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2021 का शुभारंभ*
*तीन आयु वर्ग में 12 खेल विधाओं का किया जा रहा है आयोजन*
*उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंगल दलों को प्रदान किये राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवार्ड*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज, रायपुर देहरादून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2021 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय भी उपस्थित थे। 08 दिसम्बर 2021 से चलने वाले इस खेल महाकुंभ में तीन आयुवर्ग अण्डर-14, अण्डर-17 एवं अण्डर 21 में बालक एवं बालिकाओं की कुल 12 खेल विधाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य स्तर, जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंगल दलों को वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवार्ड प्रदान किये।
*खेल महाकुंभ के शुभारम्भ अवसर पर मुख्यमंत्र...