Wednesday, February 5News That Matters

Tag: उत्तराखंड का हर तीसरा वयस्क श्रमिक के रूप में पंजीकृत

उत्तराखंड का हर तीसरा वयस्क श्रमिक के रूप में पंजीकृत,ई-श्रम पोर्टल पर चौंकाने वाले खुलासे

उत्तराखंड का हर तीसरा वयस्क श्रमिक के रूप में पंजीकृत,ई-श्रम पोर्टल पर चौंकाने वाले खुलासे

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में हर तीसरा वयस्क नागरिक, श्रमिक है। यह तथ्य भारत सरकार के श्रम मंत्रालय के ई-श्रम पोर्टल पर अब तक हुए पंजीकरण में सामने आया है। एक करोड़ से अधिक आबादी वाले उत्तराखंड में 18 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या करीब 82 लाख है। वहीं श्रम मंत्रालय के पोर्टल पर अब तक 28 लाख से अधिक श्रमिक पंजीकृत हो चुके हैं। ऐसे में पंजीकृत श्रमिकों की संख्या कुल मतदाताओं की संख्या का 36 फीसदी है। देश में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डेटा एकत्र करने के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बीते साल 26 अगस्त को ई-श्रम पोर्टल लांच किया था। हर राज्य में श्रम विभाग को पोर्टल के जरिए आशा कार्यकत्री, निर्माण श्रमिक, रिक्शा-टैक्सी चालक, स्ट्रीट वेंडर्स आदि का पंजीकरण कराने को कहा गया। उत्तराखंड श्रम निदेशालय से मिले आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक 28 लाख 63 हजार 752 श्रमिक पंजीकृत हो चुके है...