
उत्तराखंड : बर्थडे पार्टी में महिलाओं से हुई छेड़छाड़ विरोध किया तो इसने फोड़ डाला सिर
उत्तराखंड : बर्थडे पार्टी में महिलाओं से हुई छेड़छाड़
विरोध किया तो इसने फोड़ डाला सिर
बर्थडे पार्टी में दबंगों ने महिला और उसकी सहेली से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपितों ने महिला के सिर पर पत्थर मारकर उसका सिर फोड़ दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने हाल ही में जेल से छूटे युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने माली महिला ने बांसफोड़ान चौकी में तहरीर देकर बताया कि पांच अगस्त को वह अपनी एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थी। रात लगभग नौ बजे वह अपनी महिला दोस्त के साथ पार्टी से वापस घर को निकलने की तैयारी कर रही थी। उसकी दोस्त के पास खड़े कुछ लड़के शराब पी रहे थे। उनमें एक लड़का रवि पाल भी था, जो हाल ही में जेल से छूटा है। रविपाल और उसके दोस्त महिला व उसकी दोस्त से अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने दोनों की पिटाई करते हुए छेड़छ...