एआई और सतत विकास पर वैश्विक मंथन का मंच बना श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
एआई और सतत विकास पर वैश्विक मंथन का मंच बना श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की ओर से शुक्रवार को “एआई इनेबल्ड गवर्नेंस एण्ड सस्टेनेबल डेवलपमेंट” विषय पर एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज ऑडिटोरियम में आयोजित कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बढ़ते प्रभाव, बेहतर गवर्नेंस और सतत विकास की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। विशेषज्ञों ने कहा कि एआई के माध्यम से शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनहितकारी बनाया जा सकता है, लेकिन तकनीकी विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान और मानवीय मूल्यों को भी संरक्षित रखन...
