एसजीआरआरयू में नवप्रवेशी बीपीटी-एमपीटी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, नई शैक्षणिक यात्रा का हुआ शुभारंभ
एसजीआरआरयू में नवप्रवेशी बीपीटी-एमपीटी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, नई शैक्षणिक यात्रा का हुआ शुभारंभ
देहरादून. श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू ), देहरादून के स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज के अंतर्गत फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बी पी टी ) एवं मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (एम पी टी ) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु भव्य फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को बधाई दी.
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा का शुभारंभ करना तथा उन्हें एक नई शैक्षणिक एवं व्यावसायिक दिशा प्रदान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ हुआ, जो ज्ञान, विवेक, सकारात्मकता एवं उत्कृष्टता का प्रतीक है। इस ...
