पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया ऐवर ग्रीन रेजीडेन्सी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण,ओर कहा देवस्थानम बोर्ड में सुरक्षित हैं सभी के अधिकार
*देवस्थानम बोर्ड में सुरक्षित हैं सभी के अधिकार: महाराज*
*पर्यटन मंत्री ने किया ऐवर ग्रीन रेजीडेन्सी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण*
देहरादून। सरकार प्रदेश में स्थित पर्यटन और पौराणिक धार्मिक स्थलों को लगातार विकसित करने में लगी है। अनेक धार्मिक सर्किट बनाए गए हैं। चारों धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मैं बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का गठन किया गया है। देवस्थानम बोर्ड में सभी तीर्थ पुरोहितों के हक हकूक दस्तूर और अधिकार यथावत रखे गए हैं।
https://youtu.be/YZgoD-Z6ErQ
उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को शिमला रोड स्थित कड़वा पानी, मानक सिद्ध में पर्यटन विभाग की वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत निर्मित करवाये गये "एवरग्रीन रेजिडेंसी पर्यटक आवास...