
प्रदेश में उद्योगों को दिया जायेगा बढ़ावा, बनायी जायेगी उद्योगों के अनुकुल और अधिक कारगर नीतिः मुख्यमंत्री
*भारतीय उद्योग परिसंघ (सी.आई.आई.) के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट*
*प्रदेश में उद्योगों को दिया जायेगा बढ़ावा, बनायी जायेगी उद्योगों के अनुकुल और अधिक कारगर नीतिः मुख्यमंत्री*
*औद्योगिक विकास में सी.आई.आई. बने सहयोगीः मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये उद्योगों के अनुकुल और बेहतर नीतियां बनायी जायेगी। देश भर के उद्यमी उत्तराखण्ड में अपनी औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए तैयार हो इसके लिये भी कारगर प्रयास किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सी.आई.आई.) के पदाधिकारियों से इसमें सहयोगी बनने को कहा है।
सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में सी.आई.आई. उत्तराखण्ड के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के विकास ...