मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर हर्षिल में रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी, कंट्रोल रूम से टीमों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर हर्षिल में रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी, कंट्रोल रूम से टीमों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच फंसे ट्रेकर्स, पोर्टर्स और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षित वापसी के लिए चलाया गया रेस्क्यू अभियान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में महज डेढ़ दिन में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। विषम परिस्थितियों में प्रशासन और रेस्क्यू एजेंसियों की तेज कार्रवाई ने अभियान को सुरक्षित अंजाम तक पहुंचाया।
मुख्यमंत्री धामी ने पूरे अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को तत्परता, समन्वय और हर जरूरी संसाधन के साथ रेस्क्यू सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने कालिंदी पास, ऑडिन कोल, सतोपंथ और जोगिन-I सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रो...
