Thursday, October 9News That Matters

Tag: कांग्रेस हाईकमान

प्रीतम सिंह हो सकते हैं नेता प्रतिपक्ष, गणेश गोदियाल को मिल सकती है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

प्रीतम सिंह हो सकते हैं नेता प्रतिपक्ष, गणेश गोदियाल को मिल सकती है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Featured, उत्तराखंड, खबर
उत्तराखंड में प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि गणेश गोदियाल प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष हो सकते हैं। कांग्रेस हाईकमान इसको लेकर जल्द घोषणा कर सकता है। इसके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के भी संकेत हैं।   उत्तराखंड में कांग्रेस विधायक दल के नए नेता और प्रदेश अध्यक्ष पद पर बदलाव को लेकर फैसला पंजाब प्रकरण के निपटारे के बाद होने की उम्मीद लगाई जा रही थी। यह मामला अब निपट चुका है। हालांकि, अब तकरीबन एक महीना पूरा होने जा रहा है। बीती 26 जून से दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर यह कसरत प्रारंभ हुई थी। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में भी पंजाब की तर्ज पर संगठन में बदलाव को अंजाम दिया जा सकता है। इसके साथ ही राज्य में भी पंजाब की तर्ज पर कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए जा सकते हैं।   जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने को कार्यकारी अध्य...