
हरिद्वार:में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज
*अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले महाराज*
नई दिल्ली/देहरादून।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री . ज्योतिरादित्य सिंधिया से राजीव गांधी भवन नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री . सतपाल महाराज ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाए जाने को लेकर भी व्यापक चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के सामने उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्रियों...