खटीमा में सड़क निर्माण को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, ₹3.84 करोड़ से बनेगी 6 किलोमीटर हॉट मिक्स रोड
खटीमा में सड़क निर्माण को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, ₹3.84 करोड़ से बनेगी 6 किलोमीटर हॉट मिक्स रोड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित समग्र शिक्षा योजनार्न्त्तत संचालित माध्यमिक/प्रारम्भिक विद्यालय/शिक्षक शिक्षा की स्थापना के अन्तर्गत वेतन भत्तों आदि के लिए अवशेष धनराशि ₹ 445.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विकासखण्ड बहादराबाद में गंगा नहर के दायीं पार्श्व पर स्थित कांगड़ा घाट के विस्तारीकरण किये जाने हेतु ₹ 8.43 करोड़ सहित कुम्भ मेला-2027 हेतु किराये के आधार पर फर्नीचर और सजावटी कपड़े हेतु व्यय वित्त समिति द्वारा संस्तुत लागत ₹ 14.57 करोड़ के कार्य की स्वीकृति प्रदान करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौडी गढ़वाल ...
