निर्देश ही नहीं, खुद सड़कों पर उतरे मुख्यमंत्री धामी, विकास कार्यों का लिया जायजा
निर्देश ही नहीं, खुद सड़कों पर उतरे मुख्यमंत्री धामी, विकास कार्यों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा सत्र के पश्चात श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न स्थानों पर रुककर सड़कों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही मार्ग में स्थानीय लोगों से आत्मीय मुलाकात एवं संवाद भी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सड़कों को 1 नवंबर तक गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसी क्रम में वे स्वयं सड़क मरम्मत एवं सुधार कार्यों की धरातलीय स्थिति का जायजा ले रहे हैं, ताकि कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों ...
