चार मार्चः आज ही के दिन सीएम त्रिवेंद्र ने लिया था राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा फैसला
चार मार्चः आज ही के दिन सीएम त्रिवेंद्र ने लिया था राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा फैसला
देहरादूनः उत्तराखंड के इतिहास में चार मार्च को एक सुनहरी तिथि की तरह सदैव याद रखा जाएगा। आज ही के दिन गैरसैण में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैण को सूबे की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया था। और इसी घोषणा ने राज्य आंदोलन की मूल भावना का सम्मान करते हुए पहाड़ी राज्य की अवधारणा साकार कर दिया था। देवभूमि को मिले इस सम्मान के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ ही 4 मार्च का इतिहास भी अविस्मरणीय रहेगा।
उत्तराखण्ड के महान क्रांतिवीर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने 60 के दशक में पृथक राज्य की बात करते हुए गैरसैण को राजधानी बनाने की संकल्पना दी थी। और बाकायदा इसका एक मसौदा भी लोगे के सामने रखा था। राज्य की लड़ाई में भी गैरसैण ही अस्मिता और शहादतों के केंद्र में रहा। लेकिन लोगांे की उम्मी...
