
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन समस्या सुनी ओर जो घोषणाएं की गई है उनको प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा कहां
*मुख्यमंत्री ने सुनी आम जन सहित विभिन्न संगठनों की समस्यायें।*
*शिलान्यास सहित जो घोषणाएं की गई है उनको प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा- सीएम*
*हमारी सरकार नो पेंडेंसी पर कार्य करेगी- सीएम*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय उधम सिंह नगर भ्रमण के दौरान रविवार को खटीमा स्थित फाइबर अतिथि गृह में जन समस्या निवारण कार्यक्रम में आम जनता से सीधे संवाद किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सामाजिक, धार्मिक, बार एशोसिएशन, उद्योग बन्धु, पार्टी कार्यकर्ता, किसान, पूर्व सैनिक, व्यापारिक बन्धु व विभिन्न संगठनों से भी संवाद कर उनकी समस्या सुनी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि आप सभी के प्यार व आशीर्वाद से जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे हम सबको मिलकर निभाना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड को एक अच्छा मॉडल बनाना चाह...