
उत्तराखंड में हुआ 65.37 प्रतिशत मतदान, जाने वोटिंग के टाप-5 जिले
उत्तराखंड में महिला मतदाताओं ने एक बार फिर लोकतंत्र के महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला मतदाताओं ने मतदान के प्रति जागरूकता दिखाते हुए पुरुषों की तुलना में 4.60 प्रतिशत अधिक मतदान किया। प्रदेश में कुल 65.37 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें महिलाओं ने 67.20 प्रतिशत, तो पुरुषों ने 62.60 प्रतिशत मतदान किया। यह अलग बात है कि इस बार राजनीतिक दलों ने महिलाओं को टिकट देने में कंजूसी दिखाई, लेकिन महिलाओं ने अधिक मतदान कर अपनी राजनीतिक जागरूकता का परिचय दिया।
राज्य में इस विधानसभा चुनाव में कुल 8172173 सामान्य और 94471 सर्विस मतदाता थे। सामान्य मतदाताओं में से कुल 5342462 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। यह कुल मतदाताओं का 65.37 प्रतिशत है। यह वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से 0.19 प्रतिशत कम है। वर्ष 2017 में 65.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब महिलाओं का मतदान प्रतिशत 68.72 और पुरुषों का मतदान...