श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड आई.टी. विभाग व टैक एवीएटर्स प्राइवेट लिमिटेड, हरियाणा के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर, छात्र-छात्राओं को इस से इंडस्टी से जुड़े व्यावसायिक ओर ट्रेंनिंग के सुअवसर मिलेंगे एवम कैंपस प्लेसमेंट के अवसर भी प्राप्त होंगे
एसजीआरआर विश्वविद्यालय व टैक एवीएटर्स
के बीच साइबर कोर्सेज को लेकर अनुबंध
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड आई.टी. विभाग व टैक एवीएटर्स प्राइवेट लिमिटेड, हरियाणा के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए। अनुबंध के अन्तर्गत इंडस्ट्री टैक एवीएटर्स प्राइवेट लिमिटेड के विशेषज्ञ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को इंडस्टी से जुड़े व्यावसायिक कोर्सेज पर व्याख्यान देंगे, ट्रेंनिंग के सुअवसर देंगे व कैंपस प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध करवाएंगे। यह जानकारी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यू.एस.रावत ने दी।
मंगलवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पटेल नगर कैंपस में विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यू.एस.रावत व टैक एवीएटर्स के प्रबन्ध निदेशक नीरज शर्मा ने अनुबंध प्रपत्रों पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर कुलपति डाॅ यू.एस. र...
