
उत्तराखंड : डीजीपी हो तो अशोक कुमार जैसा , पुलिस कर्मियों को बधाई अब मिलेगा आपको को भी साप्ताहिक अवकाश
उत्तराखंड : डीजीपी हो तो अशोक कुमार जैसा , पुलिस कर्मियों बधाई अब मिलेगा आपको को भी साप्ताहिक अवकाश
उत्तराखंड के पुलिस कर्मियों के लिए एक खुशी की खबर है। अन्य विभागों की तरह ही उन्हें भी अब सप्ताहिक अवकाश मिलेगा। साथ ही अगर परिवार में किसी की शादी की सालगिरह है या जन्मदिन है, किसी पुलिस कर्मी ने अवकाश के लिए आवेदन किया है तो तत्काल उसे अवकाश मिल जाएगा। इसके लिए डीजीपी अशोक कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।
दरअसल, सभी विभागों में एक दिन का साप्ताहिक अवकाश रहता है। लेकिन पुलिस विभाग ऐसा विभाग है, जहां दिन रात कर्मचारी ड्यूटी पर रहते हैं। उन्हें सप्ताह में एक दिन का भी अवकाश नहीं मिल पाता है। जिससे पुलिस कर्मियों के मनोबल पर असर पड़ता है।
लगातार उठ रही मांग और पुलिस कर्मियों के परेशानी को देखते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने एक जनवरी को प्रदेश के नौ जनपदों के म...