मंत्री बोले – दिल्ली में “आप-दा” की चालबाजियों का खेल खत्म, दिल्ली वासियों का भाजपा को मिल रहा अपार समर्थन।
मंत्री बोले - दिल्ली में "आप-दा" की चालबाजियों का खेल खत्म, दिल्ली वासियों का भाजपा को मिल रहा अपार समर्थन।
नई दिल्ली, 02 फरवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुस्तफाबाद से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर आयोजित जनसभा के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बसपा नेता लल्लन सिंह के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ो लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराई।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की राष्ट्रवादी जनता अब बदलाव के मूड में है और भ्रष्टाचार में लिप्त आप पार्टी के नेत...